बागेश्वर अव्वलः जिले से 25 छात्र-छात्राओं ने टॉप सूची में बनाई जगह

विवेकानंद विद्या मंदिर मंडलेसना ने बनाया दबदबाहाईस्कूल में ज्योति व इंटर में प्रिया ने किया कमाल सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वरः जनपद के हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट का…

जिले से 25 छात्र-छात्राओं ने टॉप सूची में बनाई जगह

विवेकानंद विद्या मंदिर मंडलेसना ने बनाया दबदबा
हाईस्कूल में ज्योति व इंटर में प्रिया ने किया कमाल

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वरः जनपद के हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम संतोषजनक रहा। हाईस्कूल बोर्ड परीक्षाफल में जनपद बागेश्वर दूसरे, तो इंटरमीडिएट में छठे स्थान पर रहा। जनपद में विवेकानंद विद्या मंदिर मण्डलसेरा का दबदबा रहा। जिले भर के 25 छात्र-छात्राएं टाप सूची में नाम दर्ज करने में कामयाब रहे।

हाईस्कूल में विवेकानंद विद्या मंदिर मंडलसेरा की ज्योति जोशी ने प्रदेश में 5वां स्थान पाया। उसे 98 प्रतिशत अंक मिले। भुवन चंद्र एवं मीनाक्षी जोशी की पुत्री ज्योति ने हिंदी में 98, अंग्रेजी 95, गणित 100, विज्ञान 99, सोशल साइंस 98 और आइटी 92 अंक प्राप्त किए हैं। वह जिला टापर भी रहीं। जिले में दूसरे स्थान पर खोलिया इंटर कालेज गरुड़ की पल्लवी जोशी ने 97.80 अंक प्राप्त किए हैं। उनका प्रदेश की सूची में छठा स्थान है, जबकि सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कालेज बागेश्वर के पावनी वर्मा जिले में तीसरे स्थान पर रही। उसने प्रदेश में आठवां स्थान प्राप्त किया है। उन्हें 97.40 प्रतिाशत अंक प्राप्त हुए हैं।

विवेकानंद विद्या मंदिर मंडलसेरा के रोहित चंद्र ने 97.20 प्रतिशत अंकों के साथ प्रदेश में नवां स्थान प्राप्त किया। खोलिया विवेकानंद इंटर कालेज गरुड़ के सागर सिंह ने 97.20 प्रतिशत अंकों के साथ प्रदेश में नवां स्थान बनाया। विवेकानंद विद्या मंदिर मंडलसेरा के निखिल सिंह कोरंगा ने 97 प्रतिशत अंक के साथ प्रदेश में 10वां, सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कालेज बागेश्वर के सोमेश तिवारी ने 96.40 अंक के साथ प्रदेश में 13वां स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने गणित में 100 अंक प्राप्त किए हैं।

खोलिया इंटर कालेज गरुड़ के कनक यादव ने 96.40 अंकों के साथ प्रदेश में 13वां स्थान प्राप्त किया है।सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कालेज बागेश्वर के करन जोशी ने 96 अंक प्राप्त किए हैं। विवेकानंद विद्या मंदिर मंडलेसरा के ईश्वर चंद्र ने 96 प्रतिशत अंकों के साथ प्रदेश में 15वां स्थान प्राप्त किया। विवेकानंद विद्या मंदिर मंडलसेरा की हेमलता ने 95.80 अंकों के साथ प्रदेश में 16वां स्थान प्राप्त किया है। विवेकानंद विद्या मंदिर काफलीगैर के छात्रा निम्मी रौतेला ने 95.20 अंकों के साथ प्रदेश में 19वां स्थान प्राप्त किया। विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कालेज मंडलसेरा के मनीष पांडे ने 95 प्रतिशत अंकों के साथ प्रदेश में 20वां स्थान बनाया है।

विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कालेज मंडलसेरा के शशिकांत ने 95 प्रतिशत अंकों के साथ प्रदेश में 20वा, नेशनल मिशन इंटर कालेज बागेश्वर की ज्योति गड़िया, विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कालेज मंडलसेरा के मानवेंदर सिंह नेगी, राजकीय इंटर कालेज पोथिंग, कपकोट के छात्र जीवन जोशी तथा मां उमा बाल विद्या मंदिर हाइस्कूल कपकोट की दिया कपकोटी ने 94.80 प्रतशित अंकों के साथ प्रदेश में 21वां स्थान बनाया है। विवेकानंद विद्या मंदिर काफलीगैर के छात्र नितिन तिवारी 94.60 प्रतिशत अंक के साथ 22वें स्थान पर रहे। विवेकानंद विद्या मंदिर कांडा सुभम पांडे 94.40 अंकों के साथ 23 वें स्थान पर रहे। विवेकानंद विद्या मंदिर मंडलसेरा के राहुल नगरकोटी 94.00 प्रतिशत अंक के साथ 25वें स्थान पर रहे। खोलिया विवेकानंद गरुड़ की प्रियंका गुणवंत 94 प्रतिशत अंक के साथ 25 वें स्थान पर रहीं।
इंटर में कांडा की छात्रा ने जिले में सबको पछाड़ा

बागेश्वरः उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा इंटरमीडिएट में राजकीय इंटर कालेज कांडा की छात्रा प्रिया पांडे ने प्रदेश में 14वां और जिले में पहला स्थान प्राप्त किया है। इससे सरकारी इंटर कालेज के शिक्षकों और अभिभावकों में खुशी की लहर दौड़ गई है। इस दौरान मिष्ठान वितरित किया गया। इंटर बोर्ड परीक्षा में जीएस माजिला स्मारक जीआइसी कांडा की छात्रा प्रिया पांडे ने 94.20 प्रतिशत अंकों के साथ 14वां स्थान प्राप्त किया। उनकी सफलता पर कालेज में जश्न का माहौल है। राजकीय विद्यालय की छात्रा को बधाइयां देने वालों का तांता लगा हुआ है। प्रधानाचार्य त्रिभुवन चंद्र लोबियाल ने कहा कि परीक्षाफ शत-प्रतिशत रहा। वहीं विवेकानंद विद्या मंदिर मंडलसेरा छात्र मनमोहित सिंह बिष्ट जिले में दूसरे स्थान पर रहे। उन्होंने 92.80 अंकों के साथ 22 वें स्थान पर रहे। जबकि इसी विद्यालय के छात्र अभिषेक सिंह 92.40 अंकों के साथ 25 वें स्थान पर रहे। विवेकानंद के प्रधानाचार्य अव्वल सिंह तोफाल, प्रबंधक कुंदन परिहार और अभिभावकों ने मिष्ठान बांटा। छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की। प्रधानाचार्य ने बताया कि इंटर में दो छात्रों ने प्रदेश सूची में नाम दर्ज कराया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *