कोरोना ब्रेकिंग : डोईवाला, भानियावाला के दो लोगों समेत 38 और मिले कोरोना पॉजिटिव

ऋषिकेश। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स ऋषिकेश में पिछले 24 घंटे में 38 लोगों की कोविड सैंपल रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जिनमें 20 स्थानीय लोग…

ऋषिकेश। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स ऋषिकेश में पिछले 24 घंटे में 38 लोगों की कोविड सैंपल रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जिनमें 20 स्थानीय लोग भी शामिल हैं। संस्थान की ओर से इस बाबत स्टेट सर्विलांस ऑफिसर को सूचित कर दिया गया है। एम्स के जनसंपर्क अधिकारी हरीश मोहन थपलियाल ने बताया कि शिवाजीनगर, ऋषिकेश निवासी 35 वर्षीय महिला, गंगानगर, ऋषिकेश निवासी 51 वर्षीय पुरुष, बापूग्राम ऋषिकेश निवासी 45 वर्षीय महिला और 54 वर्षीय पुरुष, वीरभद्र मार्ग ऋषिकेश निवासी 29 वर्षीय महिला और एक अन्य 30 वर्षीय पुरुष, नंदू फार्म ऋषिकेश निवासी 21 वर्षीय महिला, रेलवे रोड ऋषिकेश निवासी 31 वर्षीय पुरुष व गुमानीवाला निवासी 22 वर्षीया महिला की कोविड सैंपल रिपोर्ट पाॅजिटिव आई है।

साथ ही ऋषिकेश निवासी 54 वर्षीय महिला, भरत विहार कॉलोनी, ऋषिकेश निवासी 38 वर्षीय पुरुष व एक अन्य महिला, आईडीपीएल ऋषिकेश निवासी 77 वर्षीय पुरुष और मनीराम मार्ग ऋषिकेश निवासी 35 वर्षीय पुरुष की कोविड सैंपल रिपोर्ट पाॅजिटिव आई है। ऋषिकेश निवासी 30 वर्षीय पुरुष, अमितग्राम गुमानीवाला निवासी 32 वर्षीय पुरुष, आवास विकास कॉलोनी निवासी एक वर्षीय शिशु व एक अन्य 23 वर्षीय पुरुष,आर्मी कैंट रायवाला ऋषिकेश 40 वर्षीय पुरुष, आवास विकास कॉलोनी ऋषिकेश निवासी 27 वर्षीय पुरुष का कोविड सैंपल पॉजिटिव आया है। इसके अलावा नेपाल निवासी 29 वर्षीय पुरुष, नेहरू कॉलोनी, देहरादून निवासी 76 वर्षीय महिला, हरिद्वार निवासी 19 वर्षीय पुरुष, सरसावा सहारनपुर यूपी निवासी 52 वर्षीय पुरुष, कान्हरवाला भानियावाला देहरादून निवासी 62 वर्षीय पुरुष, औरंगाबाद, हरिद्वार निवासी 38 वर्षीय पुरुष, चंदौसी, संभल यूपी निवासी 71 वर्षीय पुरुष,

कनखल हरिद्वार निवासी 55 वर्षीय पुरुष, आवास विकास कॉलोनी रानीपुर मोड़ हरिद्वार निवासी 62 वर्षीय पुरुष, नेहरू कॉलोनी देहरादून निवासी 26 वर्षीय पुरुष, अमरोहा, यूपी निवासी 62 वर्षीय महिला, डिफैंस कॉलोनी देहरादून निवासी 25 वर्षीया महिला की कोविड सैंपल रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। कोटद्वार गढ़वाल निवासी 76 वर्षीय पुरुष, ज्वालापुर हरिद्वार निवासी 63 वर्षीय पुरुष और एक अन्य 52 वर्षीय पुरुष, रेलवे रोड डोईवाला निवासी 59 वर्षीय पुरुष, नरेंद्रनगर निवासी 33 वर्षीया महिला और शाहबुदीनपुर, मुजफ्फरनगर निवासी 56 वर्षीय महिला की कोविड सैंपल रिपोर्ट पाॅजिटिव आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *