देहरादून| उत्तराखंड परिवहन विभाग से बड़ी खबर आ रही हैं, परिवहन विभाग के अंतर्गत 7 अधिकारियों के प्रमोशन के बाद तबादले किए गए हैं।
संभागीय परिवहन अधिकारी पौड़ी का जिम्मा संभाल रहे राजीव मेहरा को उप परिवहन आयुक्त कार्यालय देहरादून भेजा गया है।
द्वारिका प्रसाद को संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन अल्मोड़ा बनाया गया है।
दिनेश चंद्र पोठाई को संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन पौड़ी की जिम्मेदारी दी गई है।
सुनील शर्मा को संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन देहरादून बनाया गया है।
शैलेश तिवारी को संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन देहरादून की जिम्मेदारी दी गई है।
गुरुदेव सिंह को संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन अल्मोड़ा का कार्यभार सौंपा गया है।
नवीन कुमार सिंह को सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन देहरादून भेजा गया है।
