HomeCovid-19रुद्रपुर ब्रेकिंग : कोरोना पॉजिटिव ट्रक चालक के चक्कर में सिडकुल पंतनगर...

रुद्रपुर ब्रेकिंग : कोरोना पॉजिटिव ट्रक चालक के चक्कर में सिडकुल पंतनगर की दो फैक्ट्रियां बंद, 15 क्वारेंटाइन

रुद्रपुर। रुद्रपुर में मैनपुरी के ट्रक चालक के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद पंत नगर के उन दो उद्योगों को सील करने के आदेश दे दिए गए हैं। जहां यह ट्रक चालक माल लेकर आया था। दरअसल महाराष्ट्र से आते समय उसने दिल्ली से एक युवक को लिफ्ट दी थी और सोमेश्वर निवासी उस युवक को बार्डर पर छोड़ दिया था। बाद में पुलिस ने उसे पकड़ा और जांच में वही युवक कोरोना पाजि​टिव पाया गया।

इसके बाद पुलिस ने ट्रक चालक को भी ढूंढ निकाला। वह भी कोरोना पॉजिटिव मिला तो पुलिस ने उसकी ट्रेवल हिस्ट्री खंगाली तो पता चला कि वह माल लेकर सिडकुल पंतनगर की दो फैक्ट्रियों में गया था। अब प्रशासन ने दोनों फैक्ट्रियों को अग्रिम आदेशों तक बंद कर दिया गया है। इसके साथ ही दोनों फैक्ट्रियों को सैनेटाइज किया जा रहा है। प्रशासन के अगले आदेश तक फैक्ट्री में किसी भी तरह की आवाजाही पूर्ण रूप से बंद रहेंगी। प्रशासन ने सिडकुल पंतनगर की गनोड इंडिया और परफेटी इंडस्ट्री को अगले आदेशों तक बंद करने के निर्देश दिए हैं। यहां से लगभग 15 कर्मचारियों को क्वारंटाइन किया गया है।

लेटेस्ट ख़बर के लिए जुड़िये हमारें व्हाट्सएप्प ग्रुप से,
https://chat.whatsapp.com/
FTYwl1FqGnrLIxCmiP9RHe


RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

News Hub