05 हजार फीट की ऊंचाई में विमान में उठने लगा धुएं का गुबार, यात्रियों में चीख—पुकार

सीएनई डेस्क जमीन से 05 हजार फीट की ऊंचाई पर आज अचानक दिल्ली से जबलपुर जा रही फ्लाइट में अचानक धुआं उठने से विमान में…


सीएनई डेस्क

जमीन से 05 हजार फीट की ऊंचाई पर आज अचानक दिल्ली से जबलपुर जा रही फ्लाइट में अचानक धुआं उठने से विमान में सवार यात्रियों में अफरा—तफरी और चीख—पुकार मच गई। विमान के पायलेट ने समय रहते दिल्ली एयरपोर्ट पर विमान की सुरक्षित लैंडिंग करा दी, जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया।

जानकारी के अनुसार आज शनिवार की प्रात: दिल्ली से जबलपुर के लिए स्पाइस जेट विमान ने उड़ान भरी। आकाश में करीब 05 हजार फीट की ऊंचाई पर अचानक विमान के भीतर यात्रियों ने धुआं देखा। हादसे की आशंका से यात्रियों ने चिल्लाना शुरू कर दिया। यह देख विमान के पायलेट ने तत्काल वापस दिल्ली एयरपोर्ट पर विमान को लैंड करा दिया। जिसके बाद सवार सभी यात्रियों को भी फौरन विमान से बाहर निकाला लिया गया।

इस बीच कुछ यात्रियों ने घटना का वीडियो भी मोबाइल से बनाया और इसे इंटरनेट पर वायरल कर दिया। इधर यात्रियों को दूसरे विमान से जबलपुर आने की व्यवस्था की गई। विमान में सवार जबलपुर के वकील पंकज दुबे के अनुसार स्पाइस जेट के इस विमान से वह दिल्ली से जबलपुर लौट रहे थे। धुओं उठने पर क्रू मेम्बरों ने यात्रियों को आक्सीजन मास्क लगाने के निर्देश दिए। फिर भी लोगों को घुटन महसूस हो रही थी। हादसे की आशंका से हर कोई दहशत में था।

उल्लेखनीय है कि अन्य दिनों में यह स्पाइस जेट विमान दिल्ली से उड़ान भरने के बाद सुबह 8.50 बजे जबलपुर पहुंचता है। वहीं आज विमान को वापस दिल्ली में लैंड कराना पड़ा। स्पाइस जेट कंपनी की ओर से जारी बयान में घटना का कारण तकनीकी खराबी बताया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *