अल्मोड़ा : डॉक्टर सहित कुल 14 को हुआ कोरोना, लगातार जारी है संक्रमितों के मिलने का क्रम

अल्मोड़ा। देश भर और उत्तराखंड राज्य में चल रही अनलॉक की प्रक्रिया के बीच कोरोना भी अपनी रफ्तार बढ़ा रहा है। आज यहां एक ​डॉक्टर…


अल्मोड़ा। देश भर और उत्तराखंड राज्य में चल रही अनलॉक की प्रक्रिया के बीच कोरोना भी अपनी रफ्तार बढ़ा रहा है। आज यहां एक ​डॉक्टर सहित कुल 14 लोग कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं। मिली जानकारी के अनुसार लमगड़ा ब्लॉक से 06 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिनमें 4 पुरूष व 2 महिलाएं हैं। बताया जा रहा है कि यह सभी लोग पूर्व में संक्रमित पाए गए व्यक्तियों के संपर्क में रहे हैंं। वहीं भिकियासैंण में 01 महिला, चौखुटिया में हल्द्वानी से लौटा 01 पुरूष, भैसियाछाना में पूर्व में पॉजिटिव पाये गये व्यक्ति के संपर्क में आई युवती, लमगड़ा अंतर्गत एक चिकित्सक संक्रमित हुए हैं। वहीं हवालबाग ब्लॉक में 4 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। जिनमें पंजाब से आई 01 महिला व 01 युवती। इसके अलावा हाई रिस्क कांटेक्ट में आने वाली एक युवती ओर एक पुरूष की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। युवती पूर्व से ही संस्थागत क्वारंटीन थी, जबकि पुरूष हाई रिस्क कांटेक्ट में रहा। बता दें कि अल्मोड़ा में वर्तमान में एक्टिव केस 49 हैं। अधिकांश लोग कोरोना से ठीक हुए हैं। इसके बावजूद संक्रमित होने वालों का सिलसिला भी लगातार जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *