Big Breaking, Almora : बारात का वाहन खाई में गिरा, एक की मौत, देर शाम तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा यहां लोधिया से मोना आई बारात की एक गाड़ी मोना के करीब अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी, जिसमें एक व्यक्ति की…

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

यहां लोधिया से मोना आई बारात की एक गाड़ी मोना के करीब अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी, जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि कई अन्य धायल हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार आज लोधिया से एक बारात मोना गई थी। इस बीच एक महिंद्रा बोलेरो संख्या यूके 01 सीए 2401 अचानक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। इस हादसे में लाट निवासी रमेश राम 60 वर्ष की मौके पर मौत हो गई। सूचना मिलने पर चौकी इंचार्ज दलीप सिंह बिष्ट, कानि आनंद राणा व नंदन भाकुनी मौके पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से मृतक को खाई से निकाला गया। यह हादसा मोना स्वास्थ्य केंद्र के निकट घटित हुआ है। बताया जा रहा है कि लोधिया, बरसीमी निवासी पूरन राम के पुत्र का आज विवाह था। बारात मोना गई थी और लौटते वक्त यह दर्दनाक हादसा हो गया। इधर इस घटना से शादी वाले घर में उदासी छा गयी है। मृतक के परिजनों का रो—रोकर बुरा हाल बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *