पटवारी परीक्षा पेपर लीक प्रकरण पर आप ने फूंका प्रदेश सरकार का पुतला

✒️ तहसील प्रांगण में जोरदार प्रदर्शन सीएनई रिपोर्टर, गरमपानी पटवारी परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर आज आम आदमी पार्टी गरमपानी, बेतालघाट के बैनर तले…

aam aadmi party

✒️ तहसील प्रांगण में जोरदार प्रदर्शन

सीएनई रिपोर्टर, गरमपानी

पटवारी परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर आज आम आदमी पार्टी गरमपानी, बेतालघाट के बैनर तले आप कार्यकर्ताओं ने गरमपानी तहसील प्रांगण में जोरदार प्रदर्शन किया। साथ ही प्रदेश सरकार का पुतला जलाकर आक्रोश प्रकट किया गया।

आप के प्रदेश सह प्रभारी और संगठन सचिव हेम आर्या व नैनीताल विधानसभा अध्यक्ष शुभम आर्या के नेतृत्व मे आम आदमी पार्टी द्वारा गरमपानी तहसील के प्रांगण में प्रदर्शन किया गया। इस दौरान पटावारी पेपर लिक मामले में पूरी तरह प्रदेश सरकार को दोषी ठहराया गया। तमाम पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी के साथ प्रदेश सरकार का पुतला दहन भी किया।

इस मौके पर आम आदमी पार्टी गरमपानी मंडल अध्यक्ष गोविंद रावत, बेतालघाट मंडल अध्यक्ष मनोज बधोरी, एस.सी. अध्यक्ष गोविन्द कुमार आर्या, महिला मोर्चा अध्यक्ष सरिता देवी, महिला महामंत्री जीवंती देवी, बेतालघाट महिला कार्यकरणी के तमाम सदस्य, गरमपानी मंडल महामंत्री विपिन बधानी, उपाध्यक्ष चंदन किरौला, सचिव चंदन रौतेला, उपाध्यक्ष मान सिंह नेगी, उपाध्यक्ष ललित आर्या, मंत्री पीताम्बर पाण्डेय, मंत्री देवेंद्र बरगली, उपाध्यक्ष किशोर कुमार आर्या, कार्यकारिणी सदस्य जीवन जलाल, खीम सिंह भंडारी, हीरा सिंह रमोला, गोविंद कुमार, संतोष कुमार, संतोषी, बेतालघाट मण्डल युवा अध्यक्ष जगत सिंह, बेतालघाट मंडल महामंत्री शंकर लाल चौधरी सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकरणी सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *