Almora : आप ने कांग्रेस—भाजपा के खिलाफ चितई में लगाई अर्जी, पूछे यह सवाल…

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा उत्तराखंड स्थापना दिवस के अवसर पर अल्मोड़ा में आम आदमी पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष अमित जोशी ने आप कार्यकर्ताओं के साथ न्याय के…


सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

उत्तराखंड स्थापना दिवस के अवसर पर अल्मोड़ा में आम आदमी पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष अमित जोशी ने आप कार्यकर्ताओं के साथ न्याय के देवता चितई गोलू देवता मंदिर में उत्तराखंड के 21 साल की बदहाली के भाजपा—कांग्रेस की सरकारों को जिम्मेदार ठहराते हुए इनसे मुक्ति पाने हेतु अर्जी लगाई।

आप प्रदेश उपाध्यक्ष अमित जोशी ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस की सरकारों द्वारा उत्तराखंड की जनता को लूटने का काम किया गया है। इसके बाद चौहनपाटा में अमित जोशी ने बीजेपी व कांग्रेस को गैर जिम्मेदार बताते हुए एक चार्जशीट जारी की, जिसमें जनहित के 21 सवालों के जवाब मांगे।

आप प्रदेश उपाध्यक्ष अमित जोशी ने कहा की 9 नवंबर को उत्तराखंड बना, यह हिमालय राज्य है। यहां सबसे पावन नदियां बहती हैं, चारधाम यहां स्थित है, सेना के वीर जवान देश को उत्तराखंड से मिलते हैं। राज्य आंदोलनकारियों की कुर्बानी को देखते हुए लगता है हमें भी प्रदेश के लिए कुछ करना होगा। 21 साल पहले जिस उत्तराखंड का सपना हमने देखा था, वह अधूरा रह गया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी और कांग्रेस ने अपनी इच्छा पूरी की ओर जनता मूलभूत सुविधाओं से महरूम हो गई है।

अमित जोशी ने कहा कि आज उत्तराखंड की हालत ऐसी हो गई जैसे किसी ने उसका चश्मा तोड़ दिया, उसके बाल नोच दिए। उसके कोट के बटन तोड़ दिए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सबसे ज्यादा बिजली उत्पन्न होती है, इसके बावजूद हमें मुफ्त बिलजी नहीं मिल सकी है। उन्होंने कहा कि आप मुफ्त नहीं हक की बिजली देगी। इन 21 सालों में जनता सरकार से 21 सुलगते सवालों का जवाब चाहती है। पहाड़ में कई संपत्तियां है, जो बीजेपी और कांग्रेस ने यूपी को लेनी दी। रोजगार पहाड़ में हो सकता है, यहां कई तरह के साधन हैं जो पर्यटन से जुड़े हैं। इन पर गंभीरता से काम करने की जरूरत है।

इस मौके पर आप प्रदेश उपाध्यक्ष अमित जोशी के साथ जिला महासचिव जगमोहन फर्तियाल, जिला उपाध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट, अखिलेश टम्टा, नीरज सिंह, जिला अध्यक्ष यूथ विंग सोहित भट्ट, संदीप नयाल, अफसान खान, पूर्व छात्रसंघ कोषाध्यक्ष कल्पित रावत, योगेंद्र अधिकारी, सौरभ पांडे, हिमांशु बोरा, संतोष गोस्वामी, सागर, देवेश बोरा, नीरज, साहिल आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *