सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी के चचेरे भाई, नगर के प्रतिष्ठित व्यापारी दीप चंद्र जोशी के निधन पर आम आदमी पार्टी के भुवन चंद्र जोशी ने हार्दिक शोक संवेदना व्यक्त करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने कहा कि श्री जोशी का निधन अल्मोड़ा नगर क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है। आम आदमी पार्टी अल्मोड़ा शोक संतप्त परिजनों के प्रति भी हार्दिक संवेदना जाहिर करती है। उन्होंने कहा कि स्व. जोशी अपने मृद व्यवहार के चलते काफी लोकप्रिय थे। व्यापारी वर्ग में उनका काफी सम्मान था।