हादसा : यहां दीपावली मनाने घर जा रहे 15 यात्रियों की मौत, 40 घायल

⏩ ट्रेलर से जा टकराई यात्री बस, दिल दहला देने वाला मंजर सीएनई डेस्क दीपावली मनाने घर जा रहे 15 लोगों की एक भयानक सड़क…

⏩ ट्रेलर से जा टकराई यात्री बस, दिल दहला देने वाला मंजर

सीएनई डेस्क

दीपावली मनाने घर जा रहे 15 लोगों की एक भयानक सड़क हादसे में मौत हो गई है, जबकि 40 से अधिक घायल हैं। यह घटना मध्य प्रदेश के रीवा के निकटवर्ती एनएच 30 पर गत देर रात घटित हुई है। यहां बस और ट्रेलर की भीषण टक्कर हो गई, जिसमें मरने वाले व घायल सभी यूपी के निवासी बताये जा रहे हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात 11.30 बजे रीवा से 70 किमी दूर सोहागी पहाड़ी पर पहाड़ से नीचे उतरते वक्त एक तेज रफ्तार बस ट्रेलर से जा भिड़ी। यह बस हैदराबाद से गोरखपुर जा रही थी। इसमें 55 से अधिक यात्री सवार थे। बताया जा रहा है कि यह सभी मजदूर थे और दीपावली मनाने अपने गांव लौट रहे थे। इस भयानक हादसे का मंजर दिल दहला देने वाला था। कई लोग बस के अगले हिस्से में फंसे और बहुत से जान बचाने को लेकर चीख रहे थे। बचाव दल को जेसीबी की मदद से बस के मलबे को काट-काट कर शवों व घायलों को बाहर निकालना पड़ा।

रीवा के कलेक्टर मनोज पुष्प के अनुसार बस के अगले हिस्से में सबसे अधिक नुकसान हुआ। मरने वालों में अधिकांश बस के केबिन और फ्रंट सीट पर बैठे लोग हैं। 40 घायलों को संजय गांधी अस्पताल रीवा भर्ती करा दिया गया है। हादसे के बाद ट्रेलर का चालक और क्लीनर मौके से फरार हो है। इधर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने हादसे पर गहरा दुख प्रकट किया है। उन्होंने आज शनिवार को यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी फोन पर बात की। मृतकों के परिवार को फिलहाल योगी सरकार ने 2-2 लाख तथा घायलों को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक मदद देने ऐलान किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *