संगीत की दुनिया में कलाकारों को मिलेगा फायदा, लॉन्च हुआ विंक स्टूडियो

नई दिल्ली। डाउनलोड और डेली एक्टिव यूज़र्स की संख्या के मामले में भारत के नंबर 1 म्यूजिक स्ट्रीमिंग ऐप, विंक म्यूजिक ने गुरुवार को भारत…

एयरटेल डिजिटल ने लॉन्च किया विंक स्टूडियो

नई दिल्ली। डाउनलोड और डेली एक्टिव यूज़र्स की संख्या के मामले में भारत के नंबर 1 म्यूजिक स्ट्रीमिंग ऐप, विंक म्यूजिक ने गुरुवार को भारत और विदेशों के इंडिपेंडेंट आर्टिस्ट्स के लिए भारत के सबसे बड़े म्यूजिक डिस्ट्रीब्यूशन इकोसिस्टम विंक स्टूडियो के शुभारम्भ की घोषणा की।

कलाकारों को मिलेगा फायदाहोगी आमदनी

विंक स्टूडियो कलाकारों को अपना संगीत लॉन्च करने में सक्षम बनाएगा और कई प्लेटफॉर्म पर उनके म्यूजिक को मॉनेटाइज करने के लिए उनके साथ भागीदारी भी करेगा। विंक स्टूडियो एयरटेल के डिजिटल प्रोडक्ट पोर्टफोलियो का एक हिस्सा होगा जिसमें विंक, एयरटेल एक्सस्ट्रीम, एयरटेल ऐड्स, एयरटेल आईक्यू शामिल हैं। विंक स्टूडियो भारत में म्यूजिक इकोसिस्टम को गति प्रदान करने की दिशा में एयरटेल का एक महत्वपूर्ण कदम है। स्टूडियो की योजना अगले एक वर्ष में इस मंच पर 5000 से अधिक इंडिपेंडेंट आर्टिस्ट्स को लॉन्च करने की है।

विंक स्टूडियो पर 100 से अधिक कलाकार पहले से प्रदर्शित

विंक स्टूडियो कलाकारों को अपने संगीत को विंक म्यूजिक ऐप के साथ-साथ अन्य संगीत प्लेटफार्मों पर रिलीज करने की क्षमता प्रदान करेगा। विंक ऐप पर, संगीत प्रेमी अपने पसंदीदा संगीतकारों के गीतों को सेव कर सकते हैं, डाउनलोड कर सकते हैं और उन्हें फॉलो भी कर सकते हैं। विंक स्टूडियो पर भारत, सिंगापुर और यूएस के 100 से अधिक कलाकारों को पहले ही प्रदर्शित किया जा चुका है।

एक वर्ष में 5000 से अधिक कलाकार लांच होंगे

विंक स्टूडियोज के लॉन्च पर आदर्श नायर, सीईओ – एयरटेल डिजिटल ने कहा, “संगीत के लिए क्रिएटर इकॉनमी अभी अपने प्रारम्भिक चरण में जरूर है, लेकिन महत्वपूर्ण वृद्धि दर्ज करने की ओर अग्रसर है। विंक स्टूडियो के साथ, हम एक ऐसे प्लेटफार्म का निर्माण कर रहे हैं जो महत्वाकांक्षी कलाकारों को अपने जुनून को आगे बढ़ाने के साथ आय अर्जित करने की सुविधा देगा। म्यूजिक स्ट्रीमिंग, मापदंडों को हासिल करने एवं 35 करोड़ से अधिक उपभोक्ताओं के साथ लंबे समय तक का संबंध, एयरटेल का यह अनुभव सुनिश्चित करेगा कि इस इंडस्ट्री के सभी भागीदारों को समान रूप से लाभ मिले। हम दुनिया भर से प्रतिभाओं को आकर्षित करना चाहते हैं और अगले एक वर्ष में इस मंच से 5000 कलाकारों को लांच करना चाहते हैं।”

यह भी पढ़े : कौन थे देश के पहले आईएएस अफसर? जो बने 21 की उम्र में सिविल सर्वेंट – पढ़े स्टोरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *