अल्मोड़ा न्यूज: महंगाई को लेकर कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार को घेरा, कड़ी आलोचना व नारेबाजी के बीच फूंका पुतला

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ायहां बुधवार को कांग्रेसजन फिर केंद्र सरकार पर बरसे। कांग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला के नेतृत्व में महंगाई व पेट्रोलियम पदार्थों की…

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
यहां बुधवार को कांग्रेसजन फिर केंद्र सरकार पर बरसे। कांग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला के नेतृत्व में महंगाई व पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि को लेकर केंद्र सरकार की खिंचाई की और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उसका पुतला फूंका।
नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला के नेतृत्व में दोपहर कांग्रेस कार्यकर्ता यहां चौघानपाटा में जुटे। जहां उन्होंने पेट्रोल-डीजल के कीमतों में वृद्धि और मंहगाई बढ़ने के विरोध में प्रदर्शन किया और केंद्र सरकार को दोषी ठहराते हुए केंद्र के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर कांंग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला ने कहा कि जब से भाजपा की सरकार सत्ता में काबिज हुई है, तब से महंगाई चरम पर पहुंच चुकी है। गरीब वर्ग एवं मध्यमवर्गीय लोग महंगाई की मार से त्रस्त है। लगातार पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोत्तरी हो रही है। जिससे दैनिक उपभोग की वस्तुओं की कीमतें आसमान छू रही हैं।महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी ने कहा कि रसोई गैस की कीमतों में लगातार हो रही वृद्धि से आम जनता सहित महिलाएं परेशान है। जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी ने कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार महंगाई पर अंकुश लगाने में पूरी तरह फेल साबित हुई है। उन्होंने कहा कि इस तानाशाह सरकार को जनता की परेशानियों से कुछ भी लेना देना नहीं है।
जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक ने कहा कि रसोई गैस, पेट्रोल-डीजल, खाद्यान्न से लेकर दैनिक उपभोग की सभी वस्तुएँ लगातार महंगी होती जा रही हैं। ऐसे में आम जनता की कमर टूट रही है। उन्होंने कहा कि इस महंगाई का जवाब जनता आने वाले चुनाव में भाजपा को देगी। पुतला दहन कार्यक्रम में कांंग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला, महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी, जिला उपाध्यक्ष विनोद वैष्णव, जिला उपाध्यक्ष पारितोष जोशी, जिला सचिव दीपांशु पाण्डेय, जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक, अरविन्द रौतेला, राबिन मनोज भण्डारी, फाकिर खान, रमेश नेगी, सुमित कुमार, इफ्तकार अहमद, आर्शीवाद गोस्वामी सहित दर्जनों कांंग्रेसजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *