बड़ी खबर : अल्मोड़ा, हल्द्वानी, दून,हिमाचल- दिल्ली से होते हुए नेपाल तक चली माननीय की रासलीला : महिला का तहरीर में दावा

हल्द्वानी। भारतीय जनता पार्टी के द्वाराहाट विधायक महेश नेगी के खिलाफ पीड़िता द्वारा एसएसपी देहरादून को दी गई तहरीर की प्रतियां शोसल मी​डिया जमकर वायरल…


हल्द्वानी। भारतीय जनता पार्टी के द्वाराहाट विधायक महेश नेगी के खिलाफ पीड़िता द्वारा एसएसपी देहरादून को दी गई तहरीर की प्रतियां शोसल मी​डिया जमकर वायरल हो रही है। इस तहरीर में महिला ने विधायक व अपनी तथाथित प्रेम कहानी का विस्तार से वर्णन किया है। महिला ने तहरीर में यह भी साफ किया है कि विधायक ने ही उसके पति के खिलाफ उससे जबरन घरेलू हिंसा का केस दायर करवाया था। यही नहीं महिला ने इस तहरीर में यह भी लिखा है कि मामला खुलने के बाद जबकि कहानी में विधायक की पत्नी की एंट्री हुई तो उन्होंने उसके सामने पांच लाख रुपये रख दिए थे।
तहरीर के अनुसार महिला का मायका विधायक के नए निवास से एक घर छोड़कर है। विधायक यहां अकेले ही रहते हैं। उनके साथ अक्सर उनका चालक व गनर रहते हैं। विधायक नेगी का परिवार अपने पुराने पैतृक भवन में अलग से रह रहा है। महिला व उसके परिवार के सदस्यों का अक्सर आपस में मिलना जुलना रहा। इसी दौरान महिला की माता बीमार पड़ गई और उन्हें चिकित्सक ने स्टीम से इलाज कराने की सलाह दी गई है। इस बात की जानकारी जब महेश नेगी को हुई तो उन्होंने महिला से कहा कि वह अपना मां को बाहर इलाज के लिए न ले जाएं बल्कि उनके पास स्टीम वाली मशीन है। इसलिए उनका इलाज उनके घर पर हो जाएगा। महिला ने ऐसा ही किया।


वर्ष 2016 में जून माह में एक दिन जब वह अपनी मां को स्टीम दे रही थी, तब महेश नेगी ने उसे इशारा करके कमरे से बाहर बुलाया। और उसके बाहर निकलते ही उन्होंने कहा कि एक सेल्फी लेते हैं। उसने पड़ोसी व बुजुर्ग मानते हुए सेल्फी लेने का विरोध नहीं किया। इसका लाभ उठा कर महेश ने उसे अपनी बाहों में भर लिया। जब उसने विरोध किया तो नेगी ने कहा कि घबराती क्यों ​हो मैं तुम्हारा हमेशा ख्याल रखूंगा। लेकिन यह बात तुम अपने घर नहीं बताओगी। यदि ऐसा किया तो मैं तुम्हारी सारी बातें वायरल कर दूंगा। महिला के अनुसार महेश नेगी ने कहा था कि उनके घर में सीसी कैमरे लगे हैं। महिला का आरोप है कि उसने महेश नेगी को बताया था कि 3 दिसंबर 2018 को उसका विवाह होने वाला है। और वह बदनाम हो जाउंगी। इस पर नेगी ने कहा कि आगे जो कुछ भी होगा वह मैं खुद देख लूंगा।
तहरीर के अनुसार विवाह से पहले 1 दिसंबर 2018 को महेश नेगी उसे साथ लेकर मसूरी गए। जहां कैंपटी रोड स्थित एक होटल पर अपने साथ रखा। और उसकी मर्जी के खिलाफ उसके साथ दुष्कर्म किया। नेगी ने उसे धमकी भी दी। 3 दिसंबर को महिला की शादी शामली के बीएसएफ के एक सब इंस्पेकटर के साथ संपन्न हो गई। इसके बाद वह अपनी ससुराल चली गई। कुछ दिन बाद ही महेश नेगी ने उसे फोन करके वापस आने को कहा, डर के कारण 11 अप्रैल को महिला वापस मायके लौट आई।

उसके बाद महेश ने कहा कि अब तुम ससुराल नहीं जाओगी। पति से मैं तुम्हारा तलाक करवा दूंगा। महेश ने उसके पति और उसके परिजनों के खिलाफ घरेलू उत्पीड़न का मुकदमा भी दर्ज करा दिया।
तहरीर में लिखा गया है कि पति ने जब उससे पूछा कि उसने झूठा मुकदमा क्यों दर्ज कराया तो उसने म​हेश नेगी के साथ संबंधों की बात उसे बताई। इस पर पति ने उसे बदलचलन कहते हुए उसके साथ संबंध समाप्त कर दिये। नेगी यही चाहते थे। इसके बाद नेगी ने उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए।
तहरीर के अनुसार नेगी उसे लेकर हल्द्वानी में अपने एक मित्र कृष्ण कुमार के फार्म हाउस में ले गए और कई दिनों तक उसके साथ दुष्कर्म किया। जब महिला गर्भवती हो गई तो उसने यह बात नेगी को बताई। इस पर म​हेश ने बच्चे व उसे अपनाने का आश्वासन भी दिया। महेश ने तीन बार उसकी चिकित्सकीय जांच भी करवाई। यह काम देहरादून के सिनर्जी हास्पिटल में हुआ। तहरीर में दावा किया गया है कि तीनों बार महेश चिकित्सालय में स्वयं उपस्थित रहे।


तहरीर के मुताबिक इसके बाद नेगी उसे अपने साथ दिल्ली, हिमाचल, अल्मोड़ा, नैनीताल और नेपाल तक लेकर गए। उसके साथ लगातार दुष्कर्म भी किया गया।
तहरीर के अनुसार महिला ने 18 मई 2020 शामली के सरकारी चिकित्सालय में एक बच्ची को जन्म दिया। महिला ने अपने पति व बच्चे का डीएनए टेस्ट 27 जुलाई को करवाया। जिसकी रिपेार्ट 4 अगस्त 2020 को मिली। जो निगेटिव आई। इसके बाद महिला अपनी बेटी को लेकर अपने भाई भाभी के घर देहरादून आ गई।
तहरीर के मुताबिक जब महिला ने महेश नेगी को बेटी होने की बात बताई तो वे घबरा गए और कहने लगे कि मैं कैसे मान लूं कि नवजात बच्ची उन्हीं की है। इस बात का पता जब महेश नेगी की पत्नी को लगा तो उन्होंने महिला को मिलने के लिए बुलाया। महिला के अनुसार महेश की पत्नी ने महिला को धर्मपुर स्थित चिल्ली रेस्टोरेंट बुलाया और बदनामी का वास्ता देते हुए उसे यह बात किसी को न बताने के लिए कहा। साथ ही हर संभव मदद के लिए कहा। पुन: विधायक की पत्नी ने उसे राजपुर रोड स्थित पंजाब रेस्टोरेंट बुलाया। और अपना निर्णय सुनाने के लिए कहा। लेकिन महिला ने बच्ची को महेश नेगी का नाम देने की बात की। महिला का कथन है कि विधायक की पत्नी ने उसके सामने कुछ नोट रखते हुए कहा कि यह पांच लाख रुपये हैं इतनी रकम तुमने कभी देखी भी नहीं होगी। महिला ने विरोध किया तो विधायक की पत्नी ने उसे 25 लाख रुपये देने की बात की। महिला ने यह सौदा अस्वीकार कर दिया। इसके बाद दोनों पक्ष अपने अपने घर चले गए। पंजाब रेस्टोरेंट में विधायक की पत्नी और महिला के अलावा कोई और नहीं था। इसके बाद नेगी ने उसे रात को फिर से फोन किया और अपनी पत्नी की बात मान लेने के लिए मानसिक दवाब बनाया। उन्होंने कहा कि अगर उसने उनकी पत्नी की बात नहीं मानी तो वे आत्महत्या कर लेंगे।
तहरीर के अनुसार इसके बाद विधायक ने अपनी पत्नी के माध्यम से देहरादून के नेहरू कालोनी थाने में झूठी रिपोर्ट दर्ज करा दी। जिसमें विधायक की पत्नी ने पति के साथ नाजायज संबंध बना कर करोड़ों रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप लगाया था। महिला ने विधायक पर आरोप लगाया है कि सत्ताधारी पार्टी का विधायक होने के नाते उसकी व उसके परिजनों के साथ किसी अपराधिक घटना को अंजाम दे सकते हैं।

यह समाचार महिला द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर है। तहरीर की प्रति यहां प्रकाशित नहीं की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *