जरूरी सूचना : नानक जयंती पर कल 19 नवंबर को बंद रहेगी अल्मोड़ा बाजार

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा गुरू नानक जयंती पर कल 19 नवंबर, 2021, शुक्रवार को सार्वजनिक अवकाश रहेगा। अल्मोड़ा बाजार भी बंद रहेगी। देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल…

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

गुरू नानक जयंती पर कल 19 नवंबर, 2021, शुक्रवार को सार्वजनिक अवकाश रहेगा। अल्मोड़ा बाजार भी बंद रहेगी। देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल की बैठक में यह निर्णय लिया गया।

देवभूमि उद्योग व्यापारम मंडल के नगर अध्यक्ष दीपेश चंद्र जोशी ‘देवा भाई’ ने यहां जारी बयान में बताया कि गुरू नानक जयंती पर कल शुक्रवार को 19 नवंबर को अल्मोड़ा बाजार बंद रखने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि गुरू नानक देव सिख धर्म के संस्थापक और सबसे पहले गुरू थे। उनकी जयंती को सिख धर्म में प्रकाश पर्व या गुरू परब के नाम से मनाया जाता है। ये सिख धर्म के सबसे बड़े त्योहारों में से एक है। इस दिन सुबह प्रभात फेरियां निकाली जाती हैं और गुरू द्वारों में सबद कीर्तन का आयोजन होता है। लोग अपने घरों और गुरूद्वारों को रोशनी से सजाते हैं और शहर भर में लंगरों लगाए जाते हैं। गुरू नानक जयंति या गुरू परब कार्तिक मास की पूर्णिमा तिथि को मानाई जाती है। इस साल गुरू परब 19 नवंबर, दिन शुक्रवार को मनाया जाता है। उन्होंने बताया कि गुरू नानक न सिर्फ सिखों के बल्कि सभी धर्मों के गुरू हैं। अतएव गुरू नानक जयंती का पर्व सभी धर्मों के लोग मनायेंगे। अतएव कल अल्मोड़ा बाजार बंद रखने का निर्णय लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *