अल्मोड़ा : अधेड़ ने जहर खा दे दी जान, जिला अस्पताल में मौत, घर में मचा कोहराम

अल्मोड़ा। यहां एक अधेड़ ने जहर खाकर अपनी जान दे दी। वह चार दिन से यहां जिला अस्पताल में भर्ती थे। चिकित्सकों के अथक प्रयास…

पीआरडी जवान की 22 साल की बेटी ने फांसी लगा दे दी जान

अल्मोड़ा। यहां एक अधेड़ ने जहर खाकर अपनी जान दे दी। वह चार दिन से यहां जिला अस्पताल में भर्ती थे। चिकित्सकों के अथक प्रयास के बावजूद उन्हें बचाया नही जा सका। मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम कुनयूड़ा निवासी बलवंत सिंह बोरा (उम्र 50 साल) ​पुत्र स्व. चनर सिंह ने चार दिन पूर्व किसी कारण से अपने घर पर ही जहर खा लिया था। जब उनकी हालत बिगड़ी तो उन्हें यहां जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। आज अचानक उनकी हालत बिगड़ गई और उन्होन दम तोड़ दिया। वह अपने पीछे पत्नी व दो बच्चों को छोड़ गये हैं। मृतक के पिता नगर पालिका अल्मोड़ा से सेवानिवृत्त कर्मचारी थे। उनके निधन के बाद परिजनों का रो—रोकर बुरा हाल है। मृतक के एक भाई यहां जल संस्थान अल्मोड़ा में तथा दूसरे भाई गुड़गांव में कार्यरत हैं। परिजनों के मुताबिग वह अपने पीछे किसी किस्म का कोई सोसाइट नोट नही छोड़ गये हैं। अतएव मौत का कोई स्पष्ट कारण पता नही चल सका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *