किसान आंदोलन: अल्मोड़ा गांधी पार्क में विविध संगठनों का जमावड़ा, किसान आंदोलन के चर्चे, सरकार पर जमकर गरजे

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ादेश के किसान संगठनों द्वारा आहूत बंद के समर्थन यहां तमाम संगठन आगे आए। किसान आंदोलन के समर्थन में उतरे संगठन यहां गांधी…

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
देश के किसान संगठनों द्वारा आहूत बंद के समर्थन यहां तमाम संगठन आगे आए। किसान आंदोलन के समर्थन में उतरे संगठन यहां गांधी पार्क पर केंद्र की मोदी सरकार पर बरसे। उन्होंने धरना—प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ कड़े गुस्से का इजहार किया और किसानों का पूरा साथ देने का ऐलान किया। मंगलवार को यहां गांधी पार्क जगह—जगह अलग—अलग संगठनों बैनरों से पटा रहा और ​जबर्दस्त नारों से गूंजा। गांधी पार्क रानीखेत में भी कांग्रेसजनों ने किसानों के समर्थन में धरना दिया।
उत्तराखंड किसान सभा के आह्वान पर स्थानीय गांधी पार्क में विभिन्न संगठनों के लोगों ने धरना देकर जनसभा की। किसान सभा के सदस्यों ने धरना देते हुए केंद्र सरकार को किसान विरोधी बताते हुए उसके खिलाफ जमकर नारेबाजी की। किसान आंदोलन का भरपूर समर्थन करते हुए उनकी मांगों को ​अविलंब पूरा करने की मांग की। इस कार्यक्रम में जनवादी नवजवान सभा के स्वप्निल पांडे, यूसुफ तिवारी, मुमताज़ अख्तर, विवेक साह, जनवादी महिला समिति की सुनीता पांडे, राधा नेगी, जया पांडे, भावना पांडे, किसान सभा के दिनेश पांडे, अरुण जोशी, सीटू के आरपी जोशी, सुशील जोशी, सचिव सेवनिवृत्त​ केंद्रीय कर्मचारी समिति के महेश चंद्र आर्या समेत अन्य कई लोग शामिल हुए।
आम आदमी पार्टी अल्मोड़ा के कार्यकर्ताओं ने पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष अमित जोशी के नेतृत्व में किसानों के समर्थन में चौघानपाटा में जोरदार धरना—प्रदर्शन किया। उन्होंने पारित नये कृषि कानूनों के विरोध और किसान आंदोलन के समर्थन में जबर्दस्त नारेबाजी की। वक्ताओं केंद्र की मोदी सरकार की जमकर आलोचना करते हुए कहा केंद्र सरकार काले कानून लाकर किसानों की कमर तोड़ रही है। आप के प्रदेश उपाध्यक्ष अमित जोशी ने कड़े शब्दों में सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि देश का किसान आने वाले समय मेंं अब निरंकुश सरकार को उखाड़ फेंकेगा। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी किसी भी ताकत को भोले—भाले किसानों पर अत्याचार नहीं करने देगी। कार्यक्रम में आशीष जोशी, अखिलेश टम्टा, वैभव जोशी, आनंद सिंह बिष्ट, भुवन जोशी, दीपू लोहनी, कमल जोशी, दानिश कुरैशी, नीरज सिंह, रोहित सिंह, एसआर बेग, नवीन बबलू, देव सिंह टंगड़िया, प्रकाश कांडपाल, मनोज गुप्ता, अफसान, अकील खान आदि दर्जनों कार्यकर्ताओं शामिल हुए।
देश के किसान संगठनो के समर्थन आज चौघानपाटा अल्मोड़ा में उत्तराखण्ड लोकवाहनी तथा उत्तराखण्ड परिवर्तन पार्टी ने संयुक्त रूप से धरना दिया और नारेबाजी की। जिसकी अध्यक्षता उलोवा के उपाध्यक्ष जंगबहादुर थापा ने की। धरना स्थल पर सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि जिन कानूनों का किसान विरोध कर रहे हैं, तो वे कानून, किसान विरोधी नहीं हैं​, बल्कि इन्सान विरोधी कानून है। क्योंकि इनका दुष्प्रभाव आम जनता पर पड़ना तय है। वक्ताओं ने कहा कि उपपा और उलोवा किसानों के साथ खड़े हैं। वक्ताओं ने कहा कि गलत नीतियों के कारण कृर्षि पहले की तुलना में चौपट हो गई है। आरोप लगाया कि भाजपा सरकार कृषि भूमि को बंजर करने पर तुली है और इस भूमि पर कार्पोरेट की नजर लगी है। वक्ताओं ने कहा कि सरकार किसान आन्दोलन को वार्ता के नाम पर दबाने की कोशिश कर रही है। वक्ताओं ने इन कानूनों को वापस लेने की पुरजोर मांग की और चेताया कि यदि मांग नहीं मानी, तो इसके गंभीर परिणाम होंगे। सभा के माध्यम से उत्तराखण्ड की क्षेत्रीय राजनैतिक संगठनों से अपील की गई कि वे सभी एकजुट संघर्ष की राह पर चलकर किसान संगठनों का समर्थन करे। सभा का संचालन उत्तराखण्ड परिवर्तन पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी ने किया। सभा को जंगबहादुर थापा, पीसी तिवारी समेत उत्तराखंड लोक वाहिनी के नेता पूरन चंद्र तिवारी, जगत रौतेला, दयाकृष्ण काण्डपाल समेत नारायण राम, अजय मित्र सिंह बिष्ट, आनन्दी वर्मा, किरन आर्या, गिरधारी कान्डपाल, अजय मेहता आदि ने संबोधित किया। धरने में वन्दना कोहली, हीरा देवी, मुहम्मद वसीम, गोपाल राम, सरस्वती देवी, वर्मा मन्जू बिष्ट, पूरन सिंह मेहरा, अमिनुरर्हमान, भावना जोशी, भुवन चन्द्र जोशी, लीला आर्या, सरिता मेहरा, प्रकाश चन्द्र, ममता आर्या, भारती पाण्डे, दीपा जोशी, रेखा आर्या आदि उपस्थित थे।
रानीखेत: रानीखेत में विधायक करन माहरा के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने किसानों के समर्थन में गांधी पार्क पर धरना—प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किसान आंदोलन के समर्थन में जोरदार नारेबाजी की। वक्ताओं ने किसानों के खिलाफ काले कानून लाने के लिए केंद्र सरकार की जमकर खिंचाई की। उन्होंने किसान एकता जिंदाबाद, किसान अन्नदाता यही है देश के भाग्यविधाता जैसे नारे लगाए और पंपलेट दिखाकर सरकार के खिलाफ गुस्सा उगला। धरना—प्रदर्शन में रानीखेत के विधायक करन माहरा के साथ कांग्रेस के नगर अध्यक्ष उमेश भट्ट, ब्लाक अध्यक्ष गोपाल सिंह देव, अगस्त लाल साह, चरन जयसवाल, कमलेश बोरा, अजय कुमार बबली, पंकज गुरुरानी, यतीश रौतेला, सोनू सिद्धकी, हेम बिष्ट, मोहम्मद शाहनवाज, अमन शेख, प्रदीप माहरा, रघु दत्त शर्मा आदि कई कार्यकर्ता शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *