अल्मोड़ा की कविता बोरा का सीनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी प्रतियोगिता के लिए चयन

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा अल्मोड़ा की होनहार हॉकी खिलाड़ी कविता बोरा का चयन सीनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी प्रतियोगिता के लिए हुआ है। उनके चयन पर क्षेत्रवासियों…

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

अल्मोड़ा की होनहार हॉकी खिलाड़ी कविता बोरा का चयन सीनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी प्रतियोगिता के लिए हुआ है। उनके चयन पर क्षेत्रवासियों में हर्ष की लहर है।

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय सीनियर महिला हॉकी टीम में चयनित कविता यहां सरकार की आली निवासी है। वह झांसी में 21 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक होने वाली हॉकी प्रतियोगिता में शामिल होंगी। ज्ञातव्य हो कि कविता बोरा यहां एसएसजे परिसर अल्मोड़ा में छठे सेमिस्टर की छात्रा है। उन्होंने कक्षा 06 से इंटर तक की पढ़ाई जीजीआईसी अल्मोड़ा से की है।

वह वर्तमान में 47 UK BN में NCC की धात्रा भी है। राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) में हाल ही में कविता ने B प्रमाण पत्र की परीक्षा भी दी है। इधर तमाम खेल प्रेमियों व गणमान्य नागरिकों ने कविता बोरा के चयन पर हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। शुभकामना देने वालों में राजेन्द्र कनवाल, पंकज टम्टा, दीपक वर्मा, किसन लाल, गणेश शाही, पंकज शाही, सावत्री टम्टा, विजया पंत, सीमा जोशी, सीओ अनिल बोस, सोबन सिंह आदि शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *