जैंती/अल्मोड़ा। पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर भारत व चीन के जवानों की झड़प में 20 जवानों की शहादत पर जैती के न्याय पंचायत पुभाऊं के ग्रामीण लोगो का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने चीन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। नारेबाजी के साथ—साथ चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग का पुतला फूंका। साथ ही भारत सरकार से मांग करी कि वह चीन की इस करतूत का उसे करारा जवाब दे।
प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि चीन की इस हरकत के बाद देश भर में जबरदस्त गुस्सा है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार को चीन को बता देना चाहिए कि वह किसी से कम नही है। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ेगी तो हम भी जायेंगे। उन्होंने मांग की है कि केंद्र सरकार तत्काल प्रभाव से चीनी सामान के आयात पर रोक लगाए। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार को तुरन्त देश से चीनी सामग्री पर रोक लगानी चाहिए। इस मौके पर चायनीज मोबाइल को भी जलाया गया। उन्होंने आम जनता से किसी भी चाइनीज एप को अपनी मोबाइल में डाउनलोड नही करने की अपील भी की।
इस मौके पर सरपंच नारायण सिंह रौतेला, सामाजिक कार्यकर्ता गणेश सिंह रौतेला, एसएमसी अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र गुरूरानी, प्रकाश धानक, संजय गुरूरानी, यशपाल आर्या, निरंजन कुमार, नरेन्द्र नेगी, राकेश नेगी, विरेंद्र सिंह, महेन्द्र सिंह, धीरज सिंह आदि मौजूद थे।
अल्मोड़ा : जैंती में फूटा चीन के खिलाफ गुस्सा, चीनी सामान व राष्ट्रपति शी जिनपिंग का पुतला जलाया
जैंती/अल्मोड़ा। पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर भारत व चीन के जवानों की झड़प में 20 जवानों की शहादत पर जैती के न्याय पंचायत…