अल्मोड़ा : खाद्यान्न वस्तुओं पर जीएसटी के विरोध में भड़का आक्रोश, पुतला दहन

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा खाद्यान्न वस्तुओं पर जीएसटी लगाये जाने पर व्यापारी वर्ग में खासा आक्रोश है। नगर व्यापार मंडल अल्मोड़ा द्वारा खाद्यान्न वस्तुओं पर लगाए…

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

खाद्यान्न वस्तुओं पर जीएसटी लगाये जाने पर व्यापारी वर्ग में खासा आक्रोश है। नगर व्यापार मंडल अल्मोड़ा द्वारा खाद्यान्न वस्तुओं पर लगाए गए जीएसटी के विरोध में केंद्र सरकार का पुतला दहन किया गया।

चौक बाजार में हुए पुतला दहन से पूर्व हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि सभी जरूरी वस्तुओं पर टैक्स लगाना सरकार की व्यापारी विरोधी सोच दर्शाता है। टैक्स के नाम पर व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। नगर अध्यक्ष सुशील साह ने कहा कि अगर सरकार ने यह निर्णय वापस नहीं लिया तो, व्यापारी रोजी—रोटी बचाने के लिए सरकार के खिलाफ पूरे देश के बाजार बंद भी करायेंगे।

उन्होंने कहा कि सरकार तानाशाही पर उतर आई है। इस मौके पर नगर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों और व्यापारियों द्वारा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला दहन यिका गया।
पुतला दहन करने में व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह, पूर्व अध्यक्ष सूरज साह, ट्रांसपोर्ट यूनियन के अध्यक्ष दिनेश साह, राजेंद्र प्रसाद, प्रीतेश पांडे, कार्तिक साह, अमन नज्जोन, विकास कुमार, राजेश पलनी, नरेंद्र कुमार, जय विकास, नवीन वर्मा, निखिलेश साह, हरीश सतवाल, अंकुर वोहरा, दयानन्द कठैत आदि व्यापारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *