नारायण सिंह रावत
सितारगंज। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अस्पताल कर्मियों से मारपीट करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को ग्राम मगरसडा मटीआई निवासी जैल सिंह पुत्र प्रताप सिंह अपने साथियों के साथ पहुंचा और कर्मचारियों के साथ मारपीट की। इसके साथ ही कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। नाराज कर्मचारियों ने ओपीडी बंद करने की धमकी दी थी। अस्पताल की डॉ. अभिलाषा पांडेय की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया था। गुरुवार को पुलिस ने आरोपी को उसके घर के पास से गिरफ्तार कर लिया। टीम में एसआई धीरेंद्र सिंह, नरेंद्र यादव और जगदीश लोहनी शामिल थे।
सितारगंज : चिकित्साधिकारी डॉ. सुभाष चंद्र यादव आप में शामिल