उत्तराखंड की पूर्व राज्यपाल बेबी रानी मौर्य योगी सरकार में बनीं कैबिनेट मंत्री

लखनऊ/देहरादून। शुक्रवार को राज्य के 33वें मुख्यमंत्री के रूप में योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की। योगी लगातार दूसरी…

लखनऊ/देहरादून। शुक्रवार को राज्य के 33वें मुख्यमंत्री के रूप में योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की। योगी लगातार दूसरी बार पूर्ण बहुमत की सरकार का नेतृत्व करने वाले राज्य के पहले मुख्यमंत्री बन गये हैं। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल (Governor Anandiben Patel) ने योगी आदित्यनाथ को पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण करायी।

योगी की 2.0 सरकार में केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) और ब्रजेश पाठक (Brajesh Pathak) को उप मुख्यमंत्री (Deputy CM) बनाया गया है। जबकि 50 मंत्रियों ने भी शपथ ग्रहण की। बता दें कि उत्तराखंड की पूर्व राज्यपाल और आगरा से भाजपा के टिकट पर विधानसभा चुनाव जीतने वाली बेबी रानी मौर्य (Baby Rani Maurya
) को भी योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। बेबी रानी मौर्य ने उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री (Cabinet Minister) के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।

आपको बता दे कि, उत्तराखंड के राज्यपाल के तौर पर उनका कार्यकाल समाप्त होने से दो साल पहले ही उन्होंने इस पद से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद उन्हें सितंबर 2021 में भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया। इसके बाद भाजपा ने उन्हें आगरा ग्रामीण सीट से चुनावी मैदान पर उतारा था।

विधानसभा चुनाव में बेबी रानी मौर्य ने आगरा ग्रामीण विधानसभा सीट से बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी किरण प्रभा केशरी को 76608 वोटों से हराया। इस चुनाव में भाजपा प्रत्याशी बेबी रानी मौर्य को 1 लाख 37 हजार 310 वोट मिले जबकि बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी किरण प्रभा केशरी को 60 हजार 702 वोट ही मिल पाए। इसके अलावा राष्ट्रीय लोक दल के प्रत्याशी महेश कुमार 52 हजार 731 वोटों पर ही सिमट गए थे।

कौन हैं बेबी रानी मौर्य – Who is Baby Rani Maurya
बेनी रानी मौर्य का उत्तर प्रदेश से गहरा नाता रहा है। वह 1995 से 2000 तक आगरा की पहली महिला मेयर रह चुकी हैं। वे 2002 में राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य भी रही हैं। बेबी रानी मौर्य उत्तराखंड के राज्यपाल की कमान संभालने वालीं उत्तराखंड की सातवीं राज्यपाल रहीं हैं। उन्होंने पिछले साल सितंबर में ही उत्तराखंड की राज्यपाल पद से इस्तीफा दे दिया था। तब से ही उन्हें यूपी में कोई बड़ा पद देने की चर्चा चल रही थी। बेबी रानी मौर्य को वर्ष 1996 में सामाजिक कार्यों के लिए समाज रत्न के पुरस्कार से नवाजा गया था। 1997 में उत्तर प्रदेश रत्न का पुरस्तार उन्हें मिला था और 1998 नारी रत्न से सम्मानित किया गया था।

आज से शुरू होगा आईपीएल-15, चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबला

ऋतू खंडूरी बनी उत्तराखंड विधानसभा की पहली महिला स्पीकर

Uttarakhand : ये क्या पांच दिनों में चौथी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, हल्द्वानी-देहरादून ये है कीमत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *