दुबई में खेलेंगे बागेश्वर के रोहित दानू, जिले में खुशी की लहर

बागेश्वर। अंतरराष्ट्रीय फुटबालर रोहित दानू का चयन भारतीय टीम अंडर 23 के लिए हुआ है। वह खेलने के लिए दुबई रवाना हो गए हैं। भारतीय…

बागेश्वर। अंतरराष्ट्रीय फुटबालर रोहित दानू का चयन भारतीय टीम अंडर 23 के लिए हुआ है। वह खेलने के लिए दुबई रवाना हो गए हैं। भारतीय टीम दुबई में तीन मैच खेलेगी। यह मैंच 24 और 25 अक्टूबर के बीच होंगे। बेहतर प्रदर्शन और जीत के बाद यह टीम एशिया कप खेलने की दावेदार होगी। रोहित के चयन पर जिले में खुशी की लहर दौड़ गई है।

उत्तराखंड के होनहार खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश और प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। पहाड़ी जिलों में ऐसे दर्जनों खिलाड़ी हैं, जो सरकारी सुविधाओं के बगैर देश-विदेश में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके हैं। ऐसे ही होनहार खिलाड़ियों में अंतरराष्ट्रीय फुटबालार रोहित दानू का नाम भी शूमार होता है।

मौसम अलर्ट : शनिवार को इन 05 जनपदों में बारिश की सम्भावना

23 वर्षीय रोहित दानू का भारतीय अंडर-23 फुटबाल टीम मे चयन हो गया है। देश और प्रदेश के लिए कई उपलब्धियां हासिल कर चुके रोहित दानू मूलरूप से बागेश्वर जिले के रहने वाले हैं। सेंटर फॉरवर्ड प्लेयर के तौर पर खेलते हैं। उनकी इस उपलब्धि पर पिता प्रताप सिंह व कोच नीरज पांडेय ने खुशी जताई है।

फुटबाल खेलने की शुरुआत रोहित ने बागेश्वर की धरती से ही की। कोच नीरज पांडेय से फुटबाल की बारीकियां सीखी। रोहित भारतीय अंडर 14, 15, 16, 17 व 19 टीम से खेल चुके हैं। अभी वह भारतीय फुटबाल टीम अंडर 23 के लिए चुने गए है।

हल्द्वानी ब्रेकिंग : इन पर्वतीय रूट के लिए दोबारा शुरू हुई रोडवेज बस सेवाएं

बागेश्वर : कांग्रेस नेताओं ने दिया आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को समर्थन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *