Bank Holidays in August 2022 – इस महीने 18 दिन बंद रहेंगे बैंक

Bank Holidays in August | August Bank Holidays 2022 Bank Holidays in August 2022 : अगस्त माह में रक्षाबंधन, स्वतंत्रता दिवस, जनमाष्टमी जैसे कई त्योहार…


Bank Holidays in August | August Bank Holidays 2022

Bank Holidays in August 2022 : अगस्त माह में रक्षाबंधन, स्वतंत्रता दिवस, जनमाष्टमी जैसे कई त्योहार आ रहे है, जिसके चलते अलग-अलग राज्यों में करीब 18 दिन बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में आपको बैंक से जुड़ा कोई भी जरूरी काम है तो उसे समय से पहले निपटा लें। August Bank Holidays 2022

उत्तराखंड में 10 दिन बंद रहेंगे बैंक

बात करें उत्तराखंड राज्य की तो यहां अगस्त महीने मोहर्रम, रक्षाबंधन, स्वतंत्रता दिवस व जन्माष्टमी की छुट्टियों के चलते बैंक करीब 10 दिनों तक बंद रहेंगे। ऐसे में ना सिर्फ बैंकों पर कामकाज बढ़ेगा, बल्कि ग्राहकों को भी लेनदेन के लिए इंतजार करना पड़ेगा। ऐसे में ग्राहक किसी भी परेशानी से बचने के लिए बैंकों के छुट्टियों के कैलेंडर के अनुसार अपने कामकाज निपटा लें। Bank Holidays in August

उत्तराखंड में अगस्त महीने में 10 दिन बंद रहेंगे बैंक

➡️ 7 अगस्‍त को रविवार
➡️ 9 अगस्त को मोहर्रम
➡️ 11 अगस्त को रक्षाबंधन का त्योहार
➡️ 13 को द्वितीय शनिवार
➡️ 14 को रविवार
➡️ 15 को स्वतंत्रता दिवस
➡️ 18 अगस्त को जन्माष्टमी
➡️ 21 को रविवार
➡️ 27 को चौथा शनिवार
➡️ 28 को रविवार का अवकाश

RBI जारी करता है लिस्ट | 18 दिन बंद रहेंगे बैंक

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) बैंक की छुट्टियों की लिस्ट जारी करता है। इसमें हर राज्य की छुट्टियां शामिल होती हैं। RBI की गाइडलाइंस के अनुसार, महीने में रविवार के अलावा दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक बंद रहते हैं। RBI की लिस्ट के अनुसार अगस्त महीने में त्योहारों के चलते अलग-अलग राज्यों में बैंक 18 दिन बंद रहेंगे। इसमें शनिवार और रविवार का साप्ताहिक अवकाश भी शामिल है। आइए चेक करें पूरी लिस्ट-

अगस्त महीने में अलग-अलग राज्यों में करीब 18 दिन बैंक बंद रहेंगे | Bank Holiday List August 2022

➡️ 1 अगस्त 2022 – द्रुपका शे-जी (सिक्किम में बैंक बंद)
➡️ 7 अगस्त 2022 – पहला रविवार
➡️ 8 अगस्त 2022 – मुहर्रम (जम्मू-कश्मीर)
➡️ 9 अगस्त 2022 – मुहर्रम (अगरतला, अहमदाबाद, अइजोल, बेलापुर, बेंगलुरु, भोपाल, चेन्नई, हैदराबाद, जयपुर, कानुपर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, पटना, रायपुर और रांची में बैंकों की छुट्टी रहेगी)
➡️ 11 अगस्त 2022 – रक्षाबंधन (सभी राज्यों में बैंक बंद रहेंगे)
➡️ 12 अगस्त 2022 – रक्षाबंधन (कानपुर-लखनऊ में बैंकों में काम नहीं होगा)
➡️ 13 अगस्त 2022 – दूसरे शनिवार की वजह से छुट्टी रहेगी
➡️ 14 अगस्त 2022 – रविवार की वजह से बंद रहेंगे बैंक
➡️ 15 अगस्त 2022 – स्वतंत्रता दिवस
➡️ 16 अगस्त 2022 – पारसी नववर्ष (मुंबई-नागपुर में बंद रहेंगे बैंक)
➡️ 18 अगस्त 2022 – जन्माष्टमी (सभी जगह अवकाश)
➡️ 19 अगस्त 2022 – जन्माष्टमी श्रवण वाद-8/कृष्ण जयंती (अहमदाबाद, भोपाल, चंडीगढ़, चेन्नई, गंगटोक, जयपुर, जम्मू, गटना, रायपुर, रांची, शिलांग, शिमला, श्रीनगर में बैंकों में काम नहीं होगा)
➡️ 20 अगस्त 2022 – कृष्ण अष्ठमी (हैदराबाद में बंद रहेंगे बैंक)
➡️ 21 अगस्त 2022 – रविवार (साप्ताहिक अवकाश रहेगा)
➡️ 27 अगस्त 2022 – चौथा शनिवार (साप्ताहिक अवकाश रहेगा)
➡️ 28 अगस्त 2022 – रविवार (साप्ताहिक अवकाश रहेगा)
➡️ 29 अगस्त 2022 – श्रीमंत शंकरदेव तिथि (गुवाहाटी में बंद रहेंगे बैंक)
➡️ 31 अगस्त 2022 – गणेश चतुर्थी (गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक में बैंक बंद रहेंगे)

UTET Update : बढ़ाई गई UTET के आवेदन की अंतिम तारीख, जल्द करें आवेदन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *