Bageshwar Breaking: जंगली सुअर का महिला पर जानलेवा हमला

— गंभीर घायल महिला अस्पताल में भर्ती — महिलाओं ने बमुश्किल बचाई जानसीएनई रिपोर्टर, बागेश्वरजंगली सूअर के हमले में एक महिला गंभीर रूप से घायल…

— गंभीर घायल महिला अस्पताल में भर्ती

— महिलाओं ने बमुश्किल बचाई जान
सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
जंगली सूअर के हमले में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। उसका अस्पताल में उपचार चल रहा है। ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी है। उन्होंने महिला का उपचार कराने और जंगली सूअरों से निजात दिलाने की मांग की है।

पुंगरघाटी के ग्राम पंचायत पड़ाई निवासी दीपा देवी पत्नी सुरेश सिंह गत सोमवार को पूर्वाह्न लगभग 11 बजे आशागाड़ गधेरे में घास काटने गई थी। उनके साथ गांव की अन्य महिलाएं भी थीं। पहले से झाड़ियों में छुपे सूअर ने उन पर ताबड़तोड़ हमला बोल दिया। दीपा के हाथ, मुंह और गर्दन आदि जख्मी कर दिए। उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर अन्य महिलाएं भी सावधान हो गई। उन्हें शोर मचाना शुरू कर दिया। दीपा को सूअर से छुड़ाने के लिए वह दौड़ पड़ी। उन्होंने अपनी जान की भी परवाह नहीं की। सूअर पर लाठी-डंडों और दरांती से वार करने शुरू कर दिए। बमुश्किल सूअर भागा। घायल दीपा को लहुलूहान हालत में ग्रामीण जिला अस्पताल लाए। जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। स्वजनों के अनुसार उसके शरीर में गंभीर घांव बन गए हैं। ग्राम प्रधान कमला देवी ने वन विभाग से मुआवजा और घायल का उपचार कराने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *