HomeBreaking Newsबड़ी खबर : धामी सरकार का उत्तराखंड में ट्रांसफर को लेकर बड़ा...

बड़ी खबर : धामी सरकार का उत्तराखंड में ट्रांसफर को लेकर बड़ा फैसला, आदेश जारी

देहरादून। उत्तराखंड से बड़ी खबर सामने आ रही है, जी हां धामी सरकार ने एक और बड़ा फैसला लेते हुए उसका आदेश भी जारी कर दिया है। सरकार ने वार्षिक स्थानान्तरण सत्र 2022-23 के दौरान उत्तराखण्ड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानान्तरण अधिनियम, 2017 के अनुसार स्थानान्तरण किए जाने के सम्बन्ध में बड़ा आदेश जारी किया हैं। आदेश के तहत लोक सेवकों के ट्रांसफर को लेकर समय सारणी सरकार ने जारी कर दी है।

सचिव अरविन्द सिंह हयांकी द्वारा जारी आदेशानुसार, लोक सेवकों के वार्षिक स्थानान्तरण हेतु वार्षिक स्थानान्तरण अधिनियम, 2017 की धारा 23 के अन्तर्गत प्रत्येक वर्ष सामान्य स्थानान्तरण हेतु समय-सारिणी नियत की गयी है और अधिनियम की धारा 23 के परन्तुक अनुसार राज्य सरकार द्वारा किसी स्थानान्तरण सत्र हेतु समय सारिणी में परिवर्तन किया जा सकता है। News WhatsApp Group Join Click Now

कार्मिक एवं सतर्कता विभाग के शासनादेश संख्या 116 दिनांक 20.05.2021 द्वारा स्थानान्तरण सत्र 2020-2021 एवं शासनादेश संख्या 138 दिनांक 24.05.2021 द्वारा स्थानान्तरण सत्र 2021-22 के दौरान राज्य में कोविड-19 के संक्रमण में अप्रत्याशित वृद्धि होने एवं राज्य की अर्थव्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने के दृष्टिगत स्थानान्तरण सत्र शून्य घोषित किया गया था।

वर्तमान में कोविड संक्रमण में कमी होने के दृष्टिगत शासन द्वारा सम्यक विचारोपरान्त स्थानान्तरण सत्र 2022-23 के दौरान उत्तराखण्ड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानान्तरण अधिनियम, 2017 के अनुसार सामान्य स्थानान्तरण किए जाने का निर्णय लेकर अधिनियम की धारा 23 के अन्तर्गत वार्षिक स्थानान्तरण हेतु निम्नवत् समय-सारिणी निर्धारित किये जाने का निर्णय लिया गया है। देखें आदेश

Uttarakhand: यहां आधी रात धूं धूं जली लीसा फैक्ट्री

उत्तराखंड ब्रेकिंग : यहां हुई सेना के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग…

Uttarakhand : कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या अस्पताल में भर्ती, हुई सफल सर्जरी


RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments