उत्तराखंड में भाजपा को मिली 47 सीटें और कांग्रेस को 19, दो निर्दलीयों ने मारी बाजी

हल्द्वानी। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में भाजपा ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है, भाजपा को अभी तक 47 सीटों पर जीत दर्ज हुई है…


हल्द्वानी। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में भाजपा ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है, भाजपा को अभी तक 47 सीटों पर जीत दर्ज हुई है तो वहीं कांग्रेस को प्रदेश में 19 सीटें मिली है। जबकि दो निर्दलीय ने बाजी मारी है और दो सीट बसपा के खाते में गई है।

नैनीताल जिले की 6 विधानसभाओं के चुनाव परिणाम
कालाढूंगी से भाजपा प्रत्याशी बंशीधर भगत 23931 वोटों से जीते।
नैनीताल से भाजपा प्रत्याशी सरिता आर्य 7881 वोटों से जीतीं
भीमताल से भाजपा प्रत्याशी राम सिंह कैड़ा 9844 वोटों से जीते।
रामनगर से भाजपा प्रत्याशी दीवान सिंह बिष्ट 4745 वोटों से जीते।
लालकुआं से भाजपा प्रत्याशी मोहन सिंह बिष्ट 17527 वोटों से जीते।
हल्द्वानी से कांग्रेस प्रत्याशी सुमित हृदयेश 7814 वोटों से जीते।

उधम सिंह नगर जिले की 9 विधानसभाओं के चुनाव परिणाम
काशीपुर से भाजपा प्रत्याशी त्रिलोक सिंह चीमा 16335 वोटों से जीते।
किच्छा से कांग्रेस प्रत्याशी तिलक राज बेहड़ 10077 वोटों से जीते।
खटीमा से कांग्रेस प्रत्याशी भुवन चंद्र कापड़ी 6579 वोटों से जीते।
गदरपुर से भाजपा प्रत्याशी अरविंद पांडे 1120 वोटों से जीते।
जसपुर से कांग्रेस प्रत्याशी आदेश सिंह चौहान 4172 वोटों से जीते।
नानकमत्ता से कांग्रेस प्रत्याशी गोपाल सिंह राणा 13020 वोटों से जीते।
बाजपुर से कांग्रेस प्रत्याशी यशपाल आर्य 1611 वोटों से जीते।
रुद्रपुर से भाजपा प्रत्याशी शिव अरोड़ा 19750 वोटों से जीते।
सितारगंज से भाजपा प्रत्याशी सौरभ बहुगुणा 10938 वोटों से जीते।

अल्मोड़ा जिले की 6 विधानसभाओं के चुनाव परिणाम
अल्मोड़ा से कांग्रेस प्रत्याशी मनोज तिवारी 127 वोटों से जीते।
जागेश्वर से भाजपा प्रत्याशी मोहन सिंह 5883 वोटों से जीते।
द्वाराहाट से कांगेस प्रत्याशी मदन सिंह बिष्ट 182 वोटों से जीते।
रानीखेत से भाजपा प्रत्याशी प्रमोद नैनवाल 2584 वोटों से जीते।
सल्ट से भाजपा प्रत्याशी महेश जीना 3688 वोटों से जीते।
सोमेश्वर (अ.जा.) से भाजपा प्रत्याशी रेखा आर्य 5293 वोटों से जीतीं।

चमोली जिले की 3 विधानसभाओं के चुनाव परिणाम
कर्णप्रयाग से भाजपा प्रत्याशी अनिल नौटियाल 6715 वोटों से जीते।
थराली से भूपाल राम टम्टा 8302 वोटों से जीते।
बद्रीनाथ से कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र सिंह भंडारी 2066 वोटों से जीते।

चम्पावत जिले की 2 विधानसभाओं के चुनाव परिणाम
चम्पावत से भाजपा प्रत्याशी कैलाश चंद्र गहतोड़ी 5304 वोटों से जीते।
लोहाघाट से कांग्रेस प्रत्याशी खुशाल सिंह अधिकारी 6038 वोटों से जीते।

टिहरी गढ़वाल जिले की 6 विधानसभाओं के चुनाव परिणाम
घनसाली (अ.जा) से भाजपा प्रत्याशी शक्ति लाल शाह 10285 वोटों से जीते।
टिहरी से भाजपा प्रत्याशी किशोर उपाध्याय 951 वोटों से जीते।
देवप्रयाग से भाजपा प्रत्याशी विनोद कंडारी 2588 वोटों से जीते।
धनोल्टी से भाजपा प्रत्याशी प्रीतम सिंह पंवार 4684 वोटों से जीते।
नरेन्द्रनगर से भाजपा प्रत्याशी सुबोध उनियाल 1798 वोटों से जीते।
प्रतापनगर से कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम सिंह नेगी 2341 वोटों से जीते।

देहरादून जिले की 10 विधानसभाओं के चुनाव परिणाम
ऋषिकेश से भाजपा प्रत्याशी प्रेम चंद अग्रवाल 19057 वोटों से जीते।
चकराता (अ.जा) से कांग्रेस प्रत्याशी प्रीतम सिंह 9436 वोटों से जीते।
डोईवाला से भाजपा प्रत्याशी ब्रिज भूषण गैरोला 29021 वोटों से जीते।
देहरादून कैन्टोनमेन्ट से भाजपा प्रत्याशी सविता कपूर 20938 वोटों से जीतीं
धर्मपुर से भाजपा प्रत्याशी विनोद चमोली 10090 वोटों से जीते।
मसूरी से भाजपा प्रत्याशी गणेश जोशी 15325 वोटों से जीते।
राजपुर रोड़ (अ.जा.) से भाजपा प्रत्याशी खजान दास 11163 वोटों से जीते।
रायपुर से भाजपा प्रत्याशी उमेश शर्मा काऊ 30052 वोटों से जीते।
विकासनगर से भाजपा प्रत्याशी मुन्ना सिंह चौहान 5193 वोटों से जीते।
सहसपुर से भाजपा प्रत्याशी सहदेव सिंह पुंडीर 8355 वोटों से जीते।

उत्तरकाशी जिले की 3 विधानसभाओं के चुनाव परिणाम
गंगोत्री से भाजपा प्रत्याशी सुरेश सिंह चौहान 8029 वोटों से जीते।
पुरोला (अ.जा.) से भाजपा प्रत्याशी दुर्गेश्वर लाल 6296 वोटों से जीते।
यमुनोत्री से निर्दलीय संजय डोभाल 6639 वोटों से जीते।

पिथौरागढ़ जिले की 4 विधानसभाओं के चुनाव परिणाम
गंगोलीहाट (अ.जा.) से भाजपा प्रत्याशी फकीर राम 10053 वोटों से जीते।
डीडीहाट से भाजपा प्रत्याशी बिशन सिंह चुफाल 3226 वोटों से जीते।
धारचूला से कांगेस प्रत्याशी हरीश सिंह धामी 1118 वोटों से जीते।
पिथौरागढ़ से कांगेस प्रत्याशी मयूख महर 6054 वोटों से जीते।

पौड़ी गढ़वाल जिले की 6 विधानसभाओं के चुनाव परिणाम
कोटद्वार से भाजपा प्रत्याशी रितु खंडूरी भूषण 3687 वोटों से जीतीं
चौबट्टाखाल से भाजपा प्रत्याशी सतपाल महाराज 11430 वोटों से जीते।
पौड़ी (अ.जा.) से भाजपा प्रत्याशी राजकुमार पोरी 5738 वोटों से जीते।
यमकेश्वर से भाजपा प्रत्याशी रेणु बिष्ट 10410 वोटों से जीते।
लैन्सडौन से भाजपा प्रत्याशी दलीप सिंह रावत 9868 वोटों से जीते।
श्रीनगर से भाजपा प्रत्याशी धन सिंह रावत 587 वोटों से जीते।

बागेश्वर जिले की 2 विधानसभाओं के चुनाव परिणाम
कपकोट से भाजपा प्रत्याशी सुरेश गढ़िया ने 4046 वोटों से जीत दर्ज की।
बागेश्वर (अ.जा.) भाजपा प्रत्याशी चंदन राम दास ने 12141 वोटों से जीत दर्ज की।

रूद्रप्रयाग जिले की 2 विधानसभाओं के चुनाव परिणाम
केदारनाथ से भाजपा प्रत्याशी शैला रानी रावत 8463 वोटों से जीते।
रूद्रप्रयाग से भाजपा प्रत्याशी भरत सिंह चौधरी 9802 वोटों से जीते।

हरिद्वार जिले की 11 विधानसभाओं के चुनाव परिणाम
खानपुर से निर्दलीय उमेश कुमार 6852 वोटों से जीते।
ज्वालापुर (अ.जा.) से कांगेस प्रत्याशी रवि बहादुर 13343 वोटों से जीते।
झबरेड़ा (अ.जा.) से कांगेस प्रत्याशी वीरेन्द्र कुमार 8216 वोटों से जीते।
पिरान कलियर से कांगेस प्रत्याशी फुरकान अहमद 15743 वोटों से जीते।
बीएचईएल-रानीपुर से भाजपा प्रत्याशी आदेश चौहान 13862 वोटों से जीते।
भगवानपुर (अ.जा.) से कांगेस प्रत्याशी ममता राकेश 4811 वोटों से जीतीं।
मंगलौर बसपा से करीम अंसारी 598 वोटों वोटों से जीते।
रूड़की से भाजपा प्रत्याशी प्रदीप बत्रा 2277 वोटों से जीते।
लक्सर से बसपा प्रत्याशी शहजाद 10440 वोटों से जीते।
हरिद्वार से भाजपा प्रत्याशी मदन कौशिकी 15237 वोटों से जीते।
हरिद्वार ग्रामीण से कांगेस प्रत्याशी से अनुपमा रावत 4472 वोटों से जीतीं।

उत्तराखंड चुनाव के सभी अपडेट के लिए जुड़िये हमारे WhatsApp Group से Click Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *