नालागढ़। नगर परिषद नालागढ़ एवं बद्दी के बाद अब बीडीसी अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद पर भी भाजपा ने अपना कब्जा कर लिया है आपको बता दें कि बीडीसी अध्यक्ष पद के लिए भाजपा की समर्थित ब्लॉक नालागढ़ की निर्विरोध बीडीसी चेयरमैन मझोली वार्ड से बलविंदर कौर को चुना गया है जबकि उपाध्यक्ष पद के लिए भाजपा समर्थित प्रेमचंद ठाकुर (सोडी) को चुना गया है अध्यक्ष पद व उपाध्यक्ष पर कब्जा करने के बाद भाजपा के कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है। बीडीसी अध्यक्ष व उपाध्यक्ष एवं बीडीसी सदस्यों का भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा फूल मालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया वहीं ढोल नगाड़ों के साथ पूरे नालागढ़ शहर में जश्न मनाया जा रहा है।
बजट 2021-22 : जानें बजट से जुड़ी अबतक की महत्वपूर्ण बातें, आत्मनिर्भरता पर जोर, आयकरदाताओं को झटका
इस बारे में मीडिया से बातचीत करते हुए नालागढ़ से पूर्व विधायक एवं भाजपा नेता कृष्ण लाल ठाकुर ने बताया कि भाजपा के पास 33 समर्थक सदस्य थे और कांग्रेस पार्टी के पास 7 सदस्य थे कांग्रेस पार्टी द्वारा चुनाव ही नहीं लड़ा गया जिसके चलते भाजपा के उम्मीदवारों को निर्विरोध अध्यक्ष व उपाध्यक्ष चुन लिया गया उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा के लिए अच्छे संकेत है क्योंकि पहले नगर परिषद नालागढ़ और उसके बाद नगर परिषद बद्दी पर भाजपा के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष चुने गए और अब बीडीसी के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद पर भी भाजपा का कब्जा हो चुका है।
आपको बता दें कि नगर परिषद नालागढ़ एवं नगर परिषद बद्दी में पहले भाजपा ने अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद पर कब्जा किया और उसके बाद अब बीडीसी के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद पर कब्जा किया गया है जिसके चलते भाजपा के लिए अच्छे संकेत है लेकिन दूसरी और अगर कांग्रेस पार्टी की बात की जाए तो कांग्रेस पार्टी को अब तीसरा बड़ा झटका लगा है और आगामी चुनावों के लिए कांग्रेस पार्टी के लिए यह अच्छे संकेत नजर नहीं आ रहे हैं। जानकारों की माने तो इन चुनावों का असर कहीं ना कहीं आगामी विधानसभा चुनावों पर भी पड सकता है।