रानीखेत : भाजपा कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन

सीएनई रिपोर्टर, रानीखेत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक मनाया। उनके जन्म दिवस के अवसर पर सुभाष चौक के समीप भाजपा कार्यकर्ताओ…

सीएनई रिपोर्टर, रानीखेत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक मनाया। उनके जन्म दिवस के अवसर पर सुभाष चौक के समीप भाजपा कार्यकर्ताओ द्वारा मिष्ठान वितरण और पौधारोपण के साथ स्वच्छता अभियान चलाया चलाया गया। देवदार, बाज, काफल आदि के पौधे रोपे गए। पूर्व जिलाध्यक्ष मदन सिंह महारा ने केक काटा। नगर अध्यक्ष राजेंद्र सिंह जसवाल ने कार्यक्रम का संचालन किया। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्री मोदी के कार्यों की सराहना करते हुए उनके सुखी और दीर्घ जीवन की कामना की और आशा जताई कि उनके नेतृत्व में देश निरंतर तरक्की के रास्ते पर अग्रसर होता रहेगा।

इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष दीप भगत, पूर्व छावनी उपाध्यक्ष मोहन नेगी, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री नरेंद्र रौतेला, पूर्व नगर अध्यक्ष चंदन भगत, विनोद भार्गव, देवी दत्त बिष्ट, महिला मोर्चा की विमला रावत, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष रेखा पांडे, उपाध्यक्ष भावना पालीवाल, दीप्ति बिष्ट, श्रीमती उमा रावत, नगर मंत्री प्रकाश सिंह, चिलियानौला नगर पालिका के सभासद मदन कुवार्बी, भाजयुमो नेता शशांक रावत, रमेश जोशी, नगर उपाध्यक्ष भुवन चंद्र पाठक, विपिन भार्गव, श्रीमती नेहा भट्ट, चंपा भंडारी, शहनाज रोशन, रईसा, कमला फुलारा, नीमा अधिकारी, गीता बिलवाल, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष पावस जोशी, साहिल बिलावल, भाजयुमो नगर अध्यक्ष कैलाश बिष्ट, भुवन बिष्ट, गौरव बिष्ट, भूपेंद्र कुमार आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *