भाजपा कार्यकर्ताओं ने शुरू किया दीवार लेखन
भाजपा कार्यकर्ताओं ने शुरू किया दीवार लेखन

✒️ तमाम बूथों में चलेगा व्यापक अभियान

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। भाजपा नगर मंडल अल्मोड़ा के बैनर तले पार्टी कार्यकर्ताओं ने सामाजिक न्याय सप्ताह के तहत दीवार लेखन का कार्य शुरू कर दिया है। भाजपा के व्यापक प्रचार-प्रसार की इस मुहिम की शुरूआत आज रोडवेज वर्कशॉप के पास शुरू की गई।

Creative News Express (CNE) का Whatsapp चैनल फॉलो करें >> Click Now

दीवार लेखन का यह कार्य नगर के विभिन्न बूथों में तमाम स्थानों पर किया जाएगा। नगर मंडल अध्यक्ष अमित साह मोनू ने बताया कि सामाजिक न्याय सप्ताह के तहत दीवार लेखन का कार्य आज रोडवेज वर्कशॉप के पास शुरू कर दिया गया है। जिसे शहर के विभिन्न बूथों पर किया जाना है।

इसके माध्यम से पार्टी का प्रचार-प्रसार किया जाएगा। बूथ दीवार लेखन कार्य में पूर्व राज्य मंत्री गोविंद पिलखवाल, जिला उपाध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, आईटी के जिला संयोजक गोविंद मटेला, जिला सह संयोजक आईटी सागर गंगोला, नगर अध्यक्ष अमित साह मोनू, नगर उपाध्यक्ष सौरभ वर्मा, नरेंद्र बिष्ट, नगर महामंत्री अर्जुन बिष्ट, नगर महामंत्री मनोज जोशी, नगर मंत्री प्रयाग जोशी, कृष्णा सिंह, देवेंद्र सतपाल, नगर आईटी संयोजक धीरज बोरा, जीवन चंद्र, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष भावना तिवारी, उषा शर्मा, ललित मिश्रा, पूर्व फौजी हयात सिंह बिष्ट, पीयूष कुमार, मुकेश गुरुरानी, अभिषेक जोशी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

डीएम वंदना ने कहा, ”लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं होगी”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here