अल्मोड़ा न्यूज : भाजपा युवा मोर्चा के चुनाव, दन्या से अध्यक्ष पद पर करन पाठक की दावेदारी

सीएनई सहयोगी, दन्याजनपद में भाजपा युवा मोर्चा के चुनाव की सुगबुगाहट शुरू होने के साथ ही विभिन्न पदों पर दावेदारी करने वाले कार्यकर्ताओं के नाम…


सीएनई सहयोगी, दन्या
जनपद में भाजपा युवा मोर्चा के चुनाव की सुगबुगाहट शुरू होने के साथ ही विभिन्न पदों पर दावेदारी करने वाले कार्यकर्ताओं के नाम सामने आने लगे हैं। दन्या से सक्रिय कार्यकर्ता एवं पूर्व युवा मोर्चा उपाध्यक्ष करन पाठक ने अध्यक्ष पद पर अपनी दावेदारी पेश की है। ज्ञात रहे कि पाठक पार्टी के एक सक्रीय व समर्पित सदस्य हैं। इससे पूर्व भी वह पार्टी में कई जिम्मेदारियां निभा चुके हैं, जिसमें अनेक पद शामिल हैं। संगठनात्मक गतिविधियों के साथ ही समाज सेवा के कार्यों में उनका काफी योगदार रहा है। करन पाठक ने कहा कि उनका लक्ष्य समाज के आंखरी छोर तक अपनी सेवा देना है। बताया कि वो लगातार पार्टी के लिये संघर्ष करते आये हैं। आगे भी वो पार्टी को मजबूत करने की पुरजोर कोशिस करेंगे। साथ ही पार्टी के साथ मजबूती से खड़े रहेंगे और जागेश्वर विधानसभा से 2022 फतह करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *