जनता के लिए परेशानी का सबब बना भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का दौरा : मनोज तिवारी

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा अल्मोड़ा के पूर्व विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के आज अल्मोड़ा आगमन पर सड़कों और यातायात को चार…

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

अल्मोड़ा के पूर्व विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के आज अल्मोड़ा आगमन पर सड़कों और यातायात को चार घंटे बाधित कर जनता को जो तकलीफें दी गयी हैं वे बेहद दुर्भाग्यपूर्ण हैं।

उन्होंने कहा कि नेताओं के दौरे सभी जगह होते हैं, परन्तु आज भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के अल्मोड़ा दौरे ने बेशक भाजपा कार्यकर्ताओं को खुशी दी है, परन्तु चार घंटे सड़कें, यातायात बाधित कर अल्मोड़ा की जनता को परेशान करने का कार्य भाजपा ने किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा को राष्ट्रीय अध्यक्ष का दौरा कराने से पहले यह सुनिश्चित करवा लेना चाहिए था कि जनता को इससे कोई परेशानी ना हो। सप्ताह का प्रथम दिन होने के कारण लोग खरीददारी के लिए दूर—दूर से अल्मोड़ा आते हैं, परन्तु इस वीआईपी दौरे के कारण उन्हें आज पूरा दिन परेशानियों का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि जनता को तकलीफ देकर किसी भी नेता का दौरा सफल नहीं हो सकता। उन्होंने जनता को हुई दिक्कतों पर गहरा रोष व्यक्त करते हुए इसकी भर्तस्ना की तथा कहा कि अगली बार भाजपा अपने किसी भी नेता के दौरे से पहले यह सुनिश्चित करे कि इससे जनता को कोई दिक्कत ना हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *