ब्रिक्स ह्यूमन राइट्स मिशन भारत के प्रकाश रावत बने प्रदेश उपाध्यक्ष, महिला प्रकोष्ठ से शोभा जोशी मनोनीत

अल्मोड़ा। अखिल भारतीय भ्रष्टाचार निर्मूलन संघर्ष समिति भारत एवं ब्रिक्स ह्यूमन राइट्स मिशन भारत के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष अनीश कुमार अग्रवाल ने संगठन का विस्तार…

अल्मोड़ा। अखिल भारतीय भ्रष्टाचार निर्मूलन संघर्ष समिति भारत एवं ब्रिक्स ह्यूमन राइट्स मिशन भारत के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष अनीश कुमार अग्रवाल ने संगठन का विस्तार करते हुए प्रकाश रावत को प्रदेश उपाध्यक्ष तथा पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी को प्रदेश उपाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ मनोनीत किया है।
प्रदेश अध्यक्ष अनीश कुमार अग्रवाल ने बताया कि संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप पाटिल खंडापुरकर बाबाश्री और राष्ट्रीय अध्यक्षा कविता रायजादा से सहमति के साथ संस्था के स्थापना दिवस के मौके पर प्रकाश रावत को ब्रिक्स ह्यूमन राइट्स मिशन के प्रदेश उपाध्यक्ष उत्तराखंड और शोभा जोशी को प्रदेश उपाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ पद पर नियुक्त किया है। श्री अग्रवाल ने बताया कि यह दोनों संस्था पूरे भारतवर्ष में सामाजिक हितों के लिए कार्य करती हैं और अपने मूल उद्देश्य भ्रष्टाचार निर्मूलन एवं मानव अधिकारों के सही दिशा में पालन करवाने को प्रतिबद्ध है। संस्था प्रदेश स्तर पर उनकी अध्यक्षता में सामाजिक पहलुओं से जुड़े भिन्न-भिन्न मुद्दों पर जागरूकता फैलाने का कार्य निरंतर कर रही है। कोरोना महामारी में भी सभी सदस्यों द्वारा समाज हित मे कार्य निरंतर जारी है। नव निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए प्रदेश अध्यक्ष अनीश कुमार अग्रवाल ने सभी से निष्पक्ष होकर कार्य करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *