Almora News : व्यापार मंडल ने किया पालिका द्वारा लगाये गये यूजर चार्ज के विरोध का ऐलान, पालिका प्रशासन से करेगा वार्ता

CNE REPORTER, ALMORA नगर व्यापार मंडल की यहां हुई बैठक में नगर पालिका अल्मोड़ा द्वारा लगाये गये यूजर चार्ज पर कड़ी आपत्ति दर्ज करते हुए…

CNE REPORTER, ALMORA

नगर व्यापार मंडल की यहां हुई बैठक में नगर पालिका अल्मोड़ा द्वारा लगाये गये यूजर चार्ज पर कड़ी आपत्ति दर्ज करते हुए इसका विरोध करने का ऐलान किया गया। वकताओं ने कहा कि नगर पालिका परिषद द्वारा नगर में यूजर चार्ज के रूप में नया कर लगा दिया गया है। उन्होंने कहा कि नगर पालिका द्वारा मनमाने ढंग से नगर पर यह एक और कर थोपा दिया गया है। वर्तमान में करोनाकाल में एक ओर जहां व्यापार की स्थिति बेहद खराब हालातो से गुजर रही है। व्यापारी पहले ही आर्थिक बोझ से जूझ रहे हैं और इस समय पर इस तरह के निर्णय पूरी तरह से गलत है। तय हुआ व्यापार मंडल अल्मोड़ा इस संबंध में नगर पालिका से बात करेगा और अपना विरोध दर्ज करेगा। विरोध में नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह, महासचिव मयंक बिष्ट, उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद, प्रत्येश पांडे, कोषाध्यक्ष कार्तिक साह, उपसचिव राहुल बिष्ट, अमन नज्जोन, किशन गुरारानी, मनोज अरोरा, सूरज साह, त्रिलोचन जोशी, दीप डांगी, दीप लाल साह, दीप जोशी, मनीष जोशी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *