सी.एन.ई. न्यूज़। आज शनिवार को व्यापार मंडल की जिला प्रशासन के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक में सरकार के आदेश पर 20 अप्रैल से लॉकडाउन में मिलने जा रही विशेष छूट को लेकर व्यापक चर्चा हुई। उपजिलाधिकारी सीमा विश्वकर्मा ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि दैनिक मजदूर, इलैक्ट्रीशियन, प्लंबर आदि प्रशासन से अनुमति लेकर दैनिक कार्य कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी से बचने के लिए विशेष कदम भी उठाने होंगे। इस दौरान पूरी तरह सोशल डिस्टेंसिंग व लॉकडाउन का पालन किया जायेगा। इस मौके पर यह बताया ​गया कि ठेकेदार यदि ग्रामीण क्षेत्रों में भी कोई कार्य करवा रहे हैं तो यह जरूरी होगा कि मजदूर अपने कार्यस्थल पर ही रहेंगे तथा दूरस्त क्षेत्र की ओर आवागमन कतई नही होगा। बैठक में सीओ वीर सिंह, थानाध्यक्ष अरूण वर्मा, तहसीलदार संदीप कोहली, जिलाध्यक्ष व्यापार मंडल हरेंद्र वर्मा, नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह, उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद, प्रत्येश पांडे, उप सचिव अमन नज्जौन आदि मौजूद थे। इधर प्रशासन के ऑन लाइन व्यापार के निर्णय पर भी नगर व्यापार मंडल ने आक्रोश जताया है। वक्ताओं ने कहा कि देश में इतनी बड़ी महामारी इतनी बड़ी आपदा आई है। स्थानीय व्यापारी इस समय देश के काम आया है, इसलिए स्थानीय व्यापारी को ही प्राथमिकता दी जाए। रोष व्यक्त करने वालों में दीप सिंह डांगी, अजीत सिंह कार्की, दर्शन रावत मनीष जोशी, भैरव गोस्वामी, मनोज पाठक, कौशल चौधरी, बलवंत राणा, पवन साह, कृष्ण बहादुर तिवारी, मनोज जोशी, मुन्ना लटवाल, जीवन जोशी, मोनू साह, रवि चौहान, सुमित शाह, गिरीश उप्रेती, दीपक कुमार आदि शामिल थे।

Creative News Express (CNE) का Whatsapp चैनल फॉलो करें >> Click Now

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here