अल्मोड़ा : नगर के प्रतिष्ठित व्यापारी पीशोरी लाल कपूर का निधन, आज ​विश्व​नाथ घाट में होगा अंतिम संस्कार, नगर व्यापार मंडल ने जताया शोक

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ानगर क्षेत्र के प्रतिष्ठि व्यापारी पीशोरी लाल कपूर का 94 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। उनकी अंतिम यात्रा आज उनके…

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
नगर क्षेत्र के प्रतिष्ठि व्यापारी पीशोरी लाल कपूर का 94 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। उनकी अंतिम यात्रा आज उनके एनटीडी स्थित आवास से आज सुबह 11 बजे विश्वनाथघाट को निकलेगी। नगर व्यापार मंडल अल्मोड़ा ने उनके निधन पर गहरा दु:ख प्रकट करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना जताई है। उल्लेखनीय है कि पीशोरी लाल कपूर कपूर के पुत्र आशुतोष कपूर और सुनील कपूर की यहां मुख्य बाजार ​स्थित महिला व जिला अस्पताल के पास प्रतिष्ठान हैं। पीशोरी लाल कपूर के निधन पर सूरज लाल साह, किशन गुरनानी, मनोज अरोड़ा, सभासद मोनू साह, ज्योति कपूर, नितिन कपूर, जगत भट्ट, सोनू कपूर, गिरीश धवन, दीप सिंह डांगी, अजीत कार्की, दर्शन रावत, मनीष जोशी, भैरव गोस्वामी, अभय साह, दीप साह, नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह, मयंक बिष्ट, राजेंद्र प्रसाद, प्रत्येस पांडे, कार्तिक साह, अनीता रावत, राहुल बिष्ट, अमन नज्जोन्न आदि ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *