सोमेश्वर : लोद में गोष्ठी, वन्य जंतुओं की सुरक्षा का आह्वान

सीएनई रिपोर्टर, सोमेश्वरसोमेश्वर रेंज अंतर्गत वन विश्राम गृह लोद में ​वन विभाग ने वन्य जंतु सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम आयोजित किया। ग्राम प्रधान लोद नीमा देवी…

सीएनई रिपोर्टर, सोमेश्वर
सोमेश्वर रेंज अंतर्गत वन विश्राम गृह लोद में ​वन विभाग ने वन्य जंतु सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम आयोजित किया। ग्राम प्रधान लोद नीमा देवी की अध्यक्षता में हुई गोष्ठी में उप वन क्षेत्राधिकारी चंद्रशेखर भट्ट ने ग्रामीणों से कहा कि वन्य जीव—जंतु प्रकृति की अमूल्य धरोहर हैं। उनकी सुरक्षा का दायित्व सभी का है। जब वन्य जीव—जंतु सुरक्षित रहेंगे, तभी पर्यावरणीय संतुलन बना रहेगा। उन्होंने ग्रामीणों से वन्य जंतुओं और वनों की सुरक्षा के लिए आगे आने का आह्वान किया। गोष्ठी में रामनाथ, महेश कैड़ा, नवीन जोशी आदि सरपंचों व सामाजिक कार्यकर्ता महेश जोशी ने भी विचार रखे और वन्य जंतुओं की सुरक्षा के लिए प्रेरित किया। गोष्ठी में गुलाब सिंह, देवेंद्र कैड़ा, धारा बल्लभ जोशी, भूपाल सिंह मिया, पूरन राम, गणेश राम, पूरन सिंह, बालम सिंह, कुँवर सिंह आदि ग्रामीण व वन कर्मी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *