हादसा : खाई में गिरी दिल्ली से बागेश्वर जा रहे प्रवासियों की कार, चार घायल

सुयालबाड़ी/अल्मोड़ा। दिल्ली से बागेश्वर से जा रही थी प्रवासियों की एक कार आज तड़के सुबह क्वारब के नजदीक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।…

सुयालबाड़ी/अल्मोड़ा। दिल्ली से बागेश्वर से जा रही थी प्रवासियों की एक कार आज तड़के सुबह क्वारब के नजदीक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस दुर्घटना में चालक समेत चार लोग घायल हो गये हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार कार संख्या एचआर 12 वाई 0181 गत दिवस दिल्ली से बागेश्वर के लिए चली। लॉकडाउन के कारण लंबे समय से दिल्ली में फंसे लोग इसमें सवार थे।

कार चालक विनोद कुमार पुत्र गुरूनाम सिंह, निवासी हरियाणा चला रहा था। इसके अतिरिक्त कार में सवार तीन प्रवासियों में गिरीश चंद्र जोशी पुत्र जगदीश चंद्र जोशी, निवासी नदीगांव बागेश्वर। भुवन चंद्र पाठक पुत्र शिवदत्त पाठक, निवासी मजियाखेत, बागेश्वर तथा गीता पाठक पुत्री भुवन चंद्र पाठक सवार थे। अचानक क्वारब व चोपड़ा के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर नदी की ओर खाई में जा गिरी।

ताजा खबरें मोबाइल पर प्राप्त करने के लिए अभी हमारा व्हाट्सएप्प ग्रुप ज्वाइन करें!
Click Now

संयोग से कार में सवार किसी भी यात्री को गंभीर चोट नही आई। सूचना मिलने पर क्वारब चौकी से कानि आनंद राणा, नंदन भाकुनी, जीवननाथ गोस्वामी आ​दि मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से चोटिल यात्रियों को सड़क मार्ग तक लाया गया तथा अन्य टैक्सी वाहन से उन्हें गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया है। पुलिस के अनुसार दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *