शेफ संजीव कपूर का YouTube चैनल हैक, हैकर ने डाला ये Video

नई दिल्ली। देश-दुनिया के जाने-माने शेफ संजीव कपूर का YouTube चैनल हैक हो गया है। ट्विटर पर संजीव कपूर ने जानकारी देते हुए कहा कि…

नई दिल्ली। देश-दुनिया के जाने-माने शेफ संजीव कपूर का YouTube चैनल हैक हो गया है। ट्विटर पर संजीव कपूर ने जानकारी देते हुए कहा कि मेरा चैनल Sanjeev Kapoor Khazana YouTube चैनल हैक हो गया है। संजीव कपूर के इस YouTube चैनल पर 6.82 मिलियन (68 लाख) सब्सक्राइबर्स हैं। फिलहाल टेक्निकल टीम काम कर रही है।

शेफ संजीव कपूर ने अपने YouTube चैनल Sanjeev Kapoor Khazana की शुरुआत 29 जुलाई 2009 में की थी। इस YouTube में वह नए-नए डिस बनाने का वीडियो अपलोड करते रहते हैं। Sanjeev Kapoor Khazana काफी पॉपुलर YouTube चैनल है और उसके 68 लाख सब्सक्राइबर्स हैं।

हैकर ने संजीव कपूर के YouTube चैनल का नाम बदलकर Microstrategy Bitcoin कर दिया है। इसके अलावा तीन लाइव स्ट्रीमिंग वीडियो अपलोड किए गए हैं, जो Bitcoin से जुड़े हुए हैं। खबरें वही जो समय पर मिले, तो जुड़िये हमारे WhatsApp Group से Click Now

संजीव कपूर ने ट्वीट करके कहा, ‘हमारे यूट्यूब चैनल संजीव कपूर खजाना को हाईजैक कर लिया गया है, YouTube प्राथमिकता के आधार पर इसका समाधान कर रहा है, असुविधा के लिए हृदय से खेद है, आपके समर्थन के लिए धन्यवाद।

NDA में हल्द्वानी के बेटे चैतन्य पांडे का देश में चौथा स्थान, दीजिए बधाई

हल्द्वानी के इस मैदान में होगी 30 दिसंबर को पीएम मोदी की जनसभा, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हल्द्वानी : भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट के घर हुए धमाके का खुलासा, पढ़े पूरी खबर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *