आठ उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीश नियुक्त, पांच का तबादला

नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मुख्य न्यायाधीश एन वी रमन की सलाह पर आठ उच्च न्यायालयों में मुख्य न्यायाधीशों की नियुक्ति तथा पांच मुख्य…

नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मुख्य न्यायाधीश एन वी रमन की सलाह पर आठ उच्च न्यायालयों में मुख्य न्यायाधीशों की नियुक्ति तथा पांच मुख्य न्यायाधीशों के तबादले को मंजूरी दी है।

विधि एवं न्याय मंत्रालय के न्याय विभाग की ओर से शनिवार को जारी अधिसूचना के अनुसार, कलकत्ता उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश राजेश बिंदल को इलाहाबाद उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। कर्नाटक उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश सतीश चंद्र शर्मा को तेलंगाना उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश बनाया गया है। मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश प्रकाश श्रीवास्तव को कलकत्ता उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।

लखीमपुर हिंसा मामले का मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा गिरफ्तार

हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश आर वी मलीमथ को मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश बनाया गया है। इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश ऋतु राज अवस्थी को कर्नाटक उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। कर्नाटक उच्च न्यायालय के न्यायाधीश अरविंद कुमार को गुजरात उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश, छत्तीगढ़ उच्च न्यायालय के न्यायाधीश प्रशांत कुमार मिश्रा को आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश और मेघालय उच्च न्यायालय के न्यायाधीश रंजीत वी. मोरे को इसी उच्च न्यायालय में पदोन्नत कर मुख्य न्यायाधीश बनाया है।

Big Breaking : रिटायरमेंट की ऐज में पदोन्नति की ख्वाहिश ने ले ली जान

अधिसूचना के अनुसार, त्रिपुरा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश ए. ए. कुरैशी को राजस्थान उच्च न्यायालय और राजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश इंद्रजीत महंती का त्रिपुरा उच्च न्यायालय में तबादला किया गया है। मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश मोहम्मद रफीक को हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय, मेघालय उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश विश्वनाथ सोमाद्दर को सिक्किम उच्च न्यायालय और आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश ए. के. गोस्वामी का छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में तबादला किया गया है।

उत्तराखंड भर्ती : अपर निजी सचिव के पद पर भर्ती, 18 अक्टूबर है अंतिम तिथि – जल्द करें आवेदन

उत्तराखंड और यूपी में फिर भाजपा सरकार, पंजाब में सबसे बड़ी पार्टी बनेगी आप : सर्वे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *