देहरादून न्यूज : 12 सूत्रीय मांगों को लेकर 9 दिनों से धरने पर प्रधान, सुध लेने नही पहुँचे जिम्मेदार लोग

मांग नही मानने पर 5 अक्टूबर को मुख्यमंत्री आवास कूच करेंगे प्रदेश के सैकड़ो प्रधान, ग्राम प्रधानों ने 2 अक्टूबर से होने वाले ग्राम पंचायतों…

मांग नही मानने पर 5 अक्टूबर को मुख्यमंत्री आवास कूच करेंगे प्रदेश के सैकड़ो प्रधान, ग्राम प्रधानों ने 2 अक्टूबर से होने वाले ग्राम पंचायतों की बैठकों का बहिष्कार करने का ऐलान कर दिया है

देहरादून। ग्राम प्रधान संगठन उत्तराखंड के बैनर तले प्रदेश अध्यक्ष भास्कर सम्मल के नेतृत्व में एकता बिहार देहरादून में लगातार 9 दिनों से ग्राम प्रधानों का धरना प्रदर्शन जारी है।
प्रदेश प्रधान संगठन अपनी 12 सूत्री मांगों को लेकर धरने पर बैठ रहे प्रदेश के 13 जिलों से बारी बारी से प्रत्येक जिले के सभी प्रधान धरना स्थल में पहुंच रहे हैं। आज 9 वें दिन भी धरना स्थल पर सरकार का कोई भी प्रतिनिधि ग्राम प्रधानों की सुध लेने नहीं पहुंचा। जिससे नाराज होकर सभी ग्राम प्रधानों ने 2 अक्टूबर से होने वाले ग्राम पंचायतों की बैठकों का बहिष्कार करने का ऐलान कर दिया है
आज धरना स्थल में पहुंचे कांग्रेस उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट ने अपने विचार व्यक्त किए और उन्होंने पंचायतों को सशक्त बनाने तथा 12 सूत्री मांगों का समर्थन किया है आज प्रदेश से कई प्रधान सदस्यों ने धरना स्थल पहुंचकर अपना समर्थन दिया है, जिसमें ग्राम प्रधान संगठन प्रदेश सचिव सीमा पाठक द्वारा अपने क्षेत्र से कई समस्याओं को सभी के समक्ष रखा और कई महिला प्रधानों को धरना स्थल पर सहयोग हेतु लाया गया। इसके अलावा हल्द्वानी व नैनीताल ब्लॉक से काफी प्रधान धरना स्थल पर पहुंचे ग्राम प्रधान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सम्मल ने ऐलान किया है कि अगर उनकी 12 सूत्री मांगों को मानने के लिए धरना स्थल पर कोई नहीं पहुंचता है तो वह प्रदेश के सैकड़ों ग्राम प्रधानों के साथ 5 अक्टूबर को मुख्यमंत्री आवास कूच करेंगे जिसकी सारी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।
इस दौरान मुख्य रूप से हलद्वानी ब्लाक ग्राम प्रधान संगरक्षक विपिन जोशी, प्रधान शंकर जोशी, ललित सनवाल, सुंदर सिंह, धनसिंह सजवाण, दलीप तोमर, मनोहर आर्य, हीरा बल्लभ बुधानी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *