अल्मोड़ा न्यूज: ज्योली में स्वच्छता अभियान चलाया, निबंध में दीक्षा व विनीता प्रथम

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ागोविंद बल्लभ पंत ​राष्ट्रीय हिमालय पर्यावरण संस्थान कोसी कटारमल ने करीबी विद्यालय ज्योली इंटर कालेज एवं स्थानीय बाजार में स्वच्छता कार्यक्रम चलाया। जिसके…

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
गोविंद बल्लभ पंत ​राष्ट्रीय हिमालय पर्यावरण संस्थान कोसी कटारमल ने करीबी विद्यालय ज्योली इंटर कालेज एवं स्थानीय बाजार में स्वच्छता कार्यक्रम चलाया। जिसके तहत आसपास कूड़ा हटाया गया। स्वच्छता रैली भी निकाली। विद्यालय में निबंध प्रतियोगिता कराई गई। जिसमें कनेली की दीक्षा एवं दिलकोट की विनीता को पहला स्थान मिला।
कार्यक्रम गांधी जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित हुए। इससे पहले विद्यालय में महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। इस मौके पर संस्थान के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. गिरीश नेगी ने बताया की संस्थान द्वारा चयनित स्थानीय ग्रामों को आदर्श ग्राम के रुप में विकसित करने की दिशा में कार्य चल रहे हैं। इस मौके पर संस्थान द्वारा आदर्श ग्राम विषयक निबंध प्रतियोगिता कराई कराई। जिसमें कनेली की दीक्षा उपाध्याय एवं दिलकोट की विनीता जोशी को प्रथम, खड़कूना के शुभम लोहनी को द्वितीय एवं कनेली की सोनी उपाध्याय को तृतीय पुरस्कार मिला। ज्योली इण्टर कालेज के प्रधानाचार्य विक्रम बिष्ट ने स्वच्छता को अपनाने पर खासा जोर दिया। कार्यक्रम का संचालन संस्थान के वैज्ञानिक डा. हर्षित जुगरान ने किया। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान देव सिंह भोजक व ममता जोशी, ग्राम कनेली के सामाजिक कार्यकर्ता मनोज उपाध्याय एवं स्पर्धा संस्था अल्मोड़ा के संयोजक दीप बिष्ट आदि ने विचार रखे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *