आर्य पर हमले से कांग्रेस में उबाल, अल्मोड़ा—रानीखेत में प्रदर्शन, पुतला दहन

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा/रानीखेत बीते दिवस पूर्व मंत्री यशपाल आर्य और पूर्व विधायक संजीव आर्य पर हुए हमले के बाद सियासत गरमा गई है। घटना से…


सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा/रानीखेत

बीते दिवस पूर्व मंत्री यशपाल आर्य और पूर्व विधायक संजीव आर्य पर हुए हमले के बाद सियासत गरमा गई है। घटना से गुस्साये कांग्रेस कार्यकताओं ने अल्मोड़ा व रानीखेत में जोरदार प्रदर्शन करते हुए भाजपा सरकार का पुतला दहन किया।

अल्मोड़ा में कांंग्रेसजनों ने आज रविवार को चौघानपाटा में भाजपा सरकार का पुतला दहन किया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष परितोष जोशी ने कहा कि विगत दिवस बाजपुर में जिस तरह से पूर्व मंत्री यशपाल आर्य एवं उनके पुत्र पूर्व विधायक संजीव आर्य पर जानलेवा हमला किया गया, उससे भाजपा सरकार की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खुलती है।

इनकी सुरक्षा व्यवस्था को सरकार ने जिस तरह से पूर्व में हटा लिया था, वह सरकार की मंशा सीधे तौर पर स्पष्ट करती है।उन्होंने कहा कि जिस सरकार में जन प्रतिनिधियों की सुरक्षा तक खतरे में पड़ जाती है, ऐसी सरकार को सत्ता में बने रहने का कोई हक नहीं है। उन्होंने कहा कि यह सरकार दलित एवं महिला विरोधी है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में कांंग्रेस की मजबूत स्थिति से भाजपा बौखला गयी है। कांंग्रेस के इतने वरिष्ठ नेता पर इस तरह से जानलेवा हमला होना सरकार की खामियों को साफ उजागर करता है।

अल्मोड़ा नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी ने इस घटना पर गहरा रोष व्यक्त करते हुए कहा कि सौम्य और मृदुभाषी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मंत्री यशपाल आर्य और उनके पुत्र निवर्तमान विधायक संजीव आर्य पर किया गया जानलेवा हमला अत्यंत ही निंदनीय है। इस प्रकार किया गया हमला भाजपा सरकार की कानून व्यवस्था पर सवालिया निशान है। एक लोकप्रिय जनप्रतिनिधि पर हुआ हमला यह सिद्ध करता है कि भाजपा सरकार प्रदेश की कानून व्यवस्था पर नियंत्रण नही रख पा रही है।

जिला उपाध्यक्ष पारितोष जोशी ने कहा कि यदि हमले के आरोपियों पर शीघ्र कठोर कार्यवाही नहीं की गयी तो कांंग्रेस सड़कों पर उतरकर आन्दोलन को बाध्य होगी। पुतला दहन करने वालों में नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला, महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी, जिला उपाध्यक्ष परितोष जोशी, तारा चन्द्र जोशी, सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष हेमेन्द्र भण्डारी,जिला उपाध्यक्ष विनोद वैष्णव, जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक, जिला सचिव दीपांशु पाण्डेय, जिला सचिव अंकुर काण्डपाल, नीरज पवार,गिरधर रौतेला, पूर्व प्रदेश सचिव राबिन भण्डारी,अम्बीराम आर्या, विपुल कार्की, हेम किरन जोशी, प्रमोद पवार, नारायण दत्त पाण्डे, कार्तिक साह, शहजाद कश्मीरी, गीता मेहरा, सुमित कुमार, शरद साह, दीपा साह, महिपाल प्रसाद सहित दर्जनों कांंग्रेसजन उपस्थित रहे।

वहीं रानीखेत में भी विधायक करन माहरा के नेतृत्व में भाजपा की प्रदेश सरकार का कांग्रेसजनों ने पुतला दहन किया। भाजपा का पुतला गांधी चौक चौराहे पर जलाया गया। इस मौके पर विधायक करन माहरा ने ​कहा कि भाजपा की कथनी व करनी में बड़ा अंतर है।

उन्होंने महंगाई के मुद्दे पर भी भाजपा को घेरा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने जनता को लगातार ठगने का काम किया है। जिस कारण सच्चे नेता भाजपा का दामन छोड़ कांग्रेस में लगातार आ रहे हैं। विधायक माहरा ने दोषियों के खिलाफ शीघ्र सख्त कार्य वाही के लिए कहा। इस अवसर पर पीसीसी मेम्बर कैलाश पांडेय, जिला अध्यक्ष महेश आर्या, कार्यकारी अध्यक्ष पंकज जोशी, ज्येष्ठ प्रमुख मोहन सिंह नेगी, कमलेश बोरा, त्रिभुवन शर्मा, प्रमोद पाल, चरन जयसवाल, त्रिलोक आर्या, कुलदीप कुमार, विजय तिवारी, सन्दीप बंसल, विनीत चौरसिया, राहुल रावत, पंकज गुरुरानी आदि कांग्रेस जन मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *