Almora : भारतीय संस्कृति की मजबूत धरोहर है कांग्रेस : मनोज तिवारी

✒️ धूमधाम से मनाया गया भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 137 वां स्थापना दिवस ✒️ नव निर्वाचित छात्र संघ पदाधिकारियों को किया सम्मानित ✒️ छात्र संघ…

कांग्रेस का 137 वां स्थापना दिवस

✒️ धूमधाम से मनाया गया भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 137 वां स्थापना दिवस

✒️ नव निर्वाचित छात्र संघ पदाधिकारियों को किया सम्मानित

✒️ छात्र संघ चुनाव में एनएसयूआई की जीत पर भूपेंद्र भोज सम्मानित

अल्मोड़ा। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 137 वां स्थापना दिवस हर्षोउल्लास के साथ पार्टी कार्यालय में मनाया गया। इस दौरान नव निर्वाचित छात्र संघ पदाधिकारियों का भी भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम विधायक मनोज तिवारी ने कांग्रेस को देश की सशक्त विचारधार और भारतीय संस्कृति की मजबूत धरोहर बताया।

स्थापना दिवस पर आयोजित विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने देश के अभूतपूर्व विकास में कांग्रेस पार्टी के योगदान, संघर्ष और बलिदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस देश की एक मजबूत विचारधारा है, जो कि भारतीय संस्कृति की एक मजबूत धरोहर है। कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने कांग्रेस पार्टी का गठन करके देश में ब्रिटिश गुलामी के दो सौ साल के राज का अंत किया। इसलिए हमें एक देशभक्ति से ओत-प्रोत पार्टी के सिपाही होने पर गौरवान्वित होते हैं।

अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय ने कहा कि वर्तमान समय में प्रदेश एंव देश के लिए कांग्रेस पार्टी की मजबूती की आवश्यकता है। पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस देश की विरासत है। अनेकता में एकता की ध्वजवाहक है।

कार्यकारी जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र भोज गुडडू ने कहा कि जिस प्रकार से कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के द्वारा भारत जोडो़ यात्रा के माध्यम से देश को नफरत के दंश से उबाकर यात्रा के माध्यम से जो अभूतपूर्व समर्थन और सहयोग प्राप्त कर रहे हैं, वह कांग्रेस पार्टी के लिए बड़ी संजीवनी है। आने वाला वक्त बदलाव का है और देश के इतिहास में फिर से कांग्रेस पार्टी मजबूती होगी। केन्द्र में सरकार बनाकर पुनः देश की आर्थिक और सामरिक महत्व को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कांग्रेस के युवा कार्यकर्ताओं से पार्टी को मजबूती देने के लिए खुलकर पार्टी की विचारधारा से जुड़ने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में पूर्व प्रांतीय सचिव त्रिलोचन जोशी, नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष दिनेश रावत, पूर्व दर्जा मंत्री एड. केवल सती, एड. जमन सिंह बिष्ट, पी सी सी सदस्य गोपाल चौहान, डॉ. मनोज कुमार जोशी, तारू तिवारी, गीता महरा, राधा बिष्ट, पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी, प्रदेश सोशल मीडिया महासचिव शरद साह, महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी, जया जोशी, नव निर्वाचित छात्र संघ अध्यक्ष पंकज कार्की ने अपने विचार रखे।

भूपेंद्र भोज ‘गुड्डू’ सम्मानित

इस अवसर पर कार्यकारी जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र भोज गुडडू के नेतृत्व में छात्रसंघ चुनाव में बड़ी जीत हासिल करने पर भूपेन्द्र भोज का सम्मान एवं अभिनंदन किया गया। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा ऐतिहासिक दिवस में नव निर्वाचित छात्रसंघ अध्यक्ष पंकज कार्की, छात्रा उपाध्यक्ष रूचि कुटौला, सांस्कृतिक संयोजक नितिन रावत, शीतलाखेत महाविद्यालय छात्रा उपाध्यक्ष कविता भट्ट, नव निर्वाचित युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष आशीष कुमार, उपाध्यक्ष गोविन्द प्रसाद, विमल कुमार, युवक कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष विपुल कार्की, उपाध्यक्ष अशोक सिंह, प्रदेश महा सचिव युकां मोहन देवली, धीरेन्द्र गैलाकोटी, दीपक कुमार, विधानसभा अध्यक्ष जागेश्वर विरेन्द्र मलारा, नगर व्यापार मण्डल कोषाध्यक्ष कार्तिक साह आदि का माल्यार्पण ऒर अंग वस्त्र भेंटकर स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में रमेश नेगी, अमन अंसारी, निजाम कुरैशी, संजय दुर्गापाल, नारायण दत्त पाण्डेय, दान सिंह नेगी, जिला उपाध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी, लीला जोशी, आशा शर्मा, धीरा तिवारी, सदस्य जिला पंचायत योगेश बाराकोटी, रोहन आर्या, परितोष जोशी, मनोज बिष्ट, देवेन्द्र सिंह बिष्ट, अम्बीराम आर्य, सुरेन्द्र लाल टम्टा, सभासद सचिन आर्या, राजेन्द्र तिवारी, जगदीश पाण्डेय, रश्मि भट्ट, एनएस रौतेला, शहाबुद्दीन, देवेन्द्र धौनी, दिनेश पिल्खवाल, रोहित रौतेला, सरस्वती देवी, विशाल साह, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष पवन महरा, युवा कांग्रेस पूर्व जिलाध्यक्ष एड. निर्मल रावत, अमित नेगी, किशन लाल, बाल विक्रम रावत, संजू सिंह, प्रदीप बिष्ट, निशान्त धौनी, मंयक सिंह बिष्ट सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *