Almora: तिरंगा पदयात्रा की तैयारी में जुटी कांग्रेस, दायित्व सौंपे

अल्मोड़ा व सोमेश्वर विधानसभा के कार्यकर्ताओं की बैठक में मंथनसीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के निर्देशानुसार आजादी की 75वंी वर्षगांठ के उपलक्ष्य में…


  • अल्मोड़ा व सोमेश्वर विधानसभा के कार्यकर्ताओं की बैठक में मंथन
    सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के निर्देशानुसार आजादी की 75वंी वर्षगांठ के उपलक्ष्य में यहां कांग्रेसजन आगामी 9 अगस्त से 15 अगस्त तक प्रस्तावित ‘भारत जोड़ो एवं तिरंगा पदयात्रा’ की तैयारी में जुटे हैं। इसी सिलसिले में कार्यक्रम की सफलता की कार्ययोजना बनाने के लिए आज अल्मोड़ा एवं सोमेश्वर विधानसभा के ब्लाक एवं नगर अध्यक्षों एवं वरिष्ठ कांग्रेसजनों के साथ जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय ने मंथन किया।

यहां जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित बैठक में कांग्रेस जिलाध्यक्ष पाण्डे ने बताया कि 9 अगस्त से 15 अगस्त तक जनपद की सभी विधानसभाओं में प्रत्येक संगठन ब्लाक के कांग्रेसजनों द्वारा तिरंगा पदयात्रा निकाली जाएगी। तय किया कि 9 अगस्त को प्रत्येक विधानसभा, ब्लाक एवं नगर में वीर शहीदों, शहीद स्वतन्त्रता संग्राम सेनानियों के प्रतीक स्थलों तथा एतिहासिक स्थलों से पदयात्रा शुरू की जाएगी। पदयात्रा मार्ग में पड़ने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं उनके आश्रितों को भी कांग्रेस सम्मानित करेगी। बैठक में प्रत्येक ब्लाक एवं नगर अध्यक्षों द्वारा अपने क्षेत्र में पदयात्रा का रूट चार्ट पेश किया। इस मौके पर पदयात्रा संयेाजकों की नियुक्ति करते हुए उन्हें दायित्व सौंपे।

बैठक में नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला, पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी, ब्लाकों के अध्यक्ष कुन्दन सिंह भण्डारी, देवेन्द्र सिंह बिष्ट, शिवराज सिंह नयाल, राजेन्द्र सिंह बिष्ट, प्रदेश सचिव गोपाल सिंह चौहान, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी, जिला सचिव दीपांशु पाण्डे, रमेश चन्द्र काण्डपाल, सेवादल प्रदेश ध्वजवाहक संजय दुर्गापाल, आईटी प्रदेश महासचिव शरद साह, नगर उपाध्यक्ष नारायण दत्त पाण्डेय, महेश चन्द्र आर्या, अम्बीराम, एससी प्रकोष्ठ जिला महासचिव सुरेश परदेशी, क्षेत्र पंचायत सदस्य परितोष जोशी, घनश्याम गुरूरानी, पूर्व राज्यमंत्री राजेन्द्र बाराकोटी, जिला महामंत्री डा. मनोज कुमार जोशी, रेडक्रॉस सोसाईटी अध्यक्ष मनोज सनवाल, बालम सिंह भाकुनी सहित दर्जनों कांग्रेसजन शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *