बड़ी ख़बर : प्रदेश में कांग्रेस महिला कार्यकारिणी भंग, नव कार्यकारिणी का गठन जल्द

सीएनई रिपोर्टर, देहरादून राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर उत्तराखंड के आदेश पर प्रदेश, जिला, नगर व ब्लॉक महिला कांग्रेस कमेटी को भंग कर​ दिय गया…

सीएनई रिपोर्टर, देहरादून

राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर उत्तराखंड के आदेश पर प्रदेश, जिला, नगर व ब्लॉक महिला कांग्रेस कमेटी को भंग कर​ दिय गया है। हालांकि प्रदेश अध्यक्ष व चार वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद को यथावत रखा गया है।

महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेट्टा डिसूजा के निर्देश पर उत्तराखंड प्रभारी परमिंदर कौर ने यह निर्णय लिया है। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष समेत 04 वरिष्ठ उपाध्यक्षों के पद को यथावत रखते हुए महिला कांग्रेस कार्यकारिणी को आज भंग करने की घोषणा की। कहा कि जल्द ही नई कार्यकारिणी गठित की जायेगी।

महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने मीडिया को जारी बयान में कहा कि महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष और राष्ट्रीय महासचिव से प्राप्त पत्र के बाद प्रदेश अध्यक्ष व चार वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद को यथावत रखते हुए सभी प्रदेश, जिला, नगर व ब्लॉक महिला कांग्रेस कमेटी को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया है। महिला कांग्रेस की नई कार्यकारिणी का गठन जल्द होगा।

ज्योति रौतेला ने कहा कि कांग्रेस संगठन को सशक्त बनाने में महिलाओं को एकजुट करने की सार्थक पहल की जायेगी। यहां यह बता दें कि फिलहाल उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला और चार वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष कमलेश रमन, अलका पाल, भागीरथी बिष्ट और आशा मनोरमा डोबरियाल शर्मा को छोड़कर बाकी सभी स्तरों की कार्यकारिणी को भंग कर दिया गया है। महिला कांग्रेस में अब शीघ्र ही संगठन का पुर्नगठन किया जाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *