कालाढूंगी : राहुल गांधी को रोके जाने के खिलाफ कांग्रेसियों ने फूंका योगी सरकार का पुतला

कालाढूंगी। हाथरस में हुई शर्मसार घटना के बाद पीड़िता घर जा रहे कांग्रेस के राहुल गांधी को रोके जाने व उनके साथ अभद्रता से भड़क…

कालाढूंगी। हाथरस में हुई शर्मसार घटना के बाद पीड़िता घर जा रहे कांग्रेस के राहुल गांधी को रोके जाने व उनके साथ अभद्रता से भड़क उठे कांग्रेसियों ने। योगी सरकार का पुतला फूंका व योगी सरकार मुर्दाबाद के नारे लगाए। शुक्रवार को कालाढूंगी मुख्य बस स्टेण्ड पर कांग्रेसियों ने उत्तर प्रदेश सरकार को कोसते हुए मुख्यमंत्री योगी का पुतला जलाया। पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष दीप चंद्र सती व नगर अध्यक्ष वकील अहमद के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने रेप पीड़ित के परिवार को न्याय देने व रेपिस्टों को फांसी देने की मांग करते हुए योगी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

कांग्रेसियों का कहना था कि यूपी में सरकार हिटलर साही रवैया अपना रही है उन्होंने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ हिटलरशाही की तरह बर्ताव किया जो सही नहीं है और जंगल राज दर्शा रही है। इस दौरान पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष दीप चंद्र सती, नगर अध्यक्ष वकील अहमद, ब्लाक अध्यक्ष विक्रम सामंत, गिरीश भट्ट, हरीश मेहरा, सलमान वारसी, नदीम अहमद, भगवती जोशी, जावेद सिद्दीकी, जीवन वाल्मीकि, अर्णव कम्बोज, विशाल भारती, अजय वाल्मीकि, राजकुमार पांडे, सुनील, मो. दानिश, कादिर हुसैन, बबलू, भगवती जोशी, इंद्रा डंगवाल, वाल्मीकि व विजय वाल्मीकि आदि उपस्थित थे।

कालाढूंगी : वन्य प्राणी सप्ताह का आयोजन, ग्रामीणों को दी जानकारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *