Bageshwar News: कांग्रेस की बी—टीम है ‘आप’, इससे भाजपा को कोई खतरा नहीं—राजेश, भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी की प्रेसवार्ता

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वरभाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी राजेश कुमार ने कहा कि चुनावी विगुल बज चुका है। केंद्र और राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं…

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी राजेश कुमार ने कहा कि चुनावी विगुल बज चुका है। केंद्र और राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाने का समय है। मुख्यमंत्री विकास और रोजगार के क्षेत्र में विशेष काम कर रहे हैं। आम आदमी पार्टी कांग्रेस की बी टीम है। वह कम समय से सस्ती लोकप्रियता पाने की कोशिश कर रही है। भाजपा को आप से किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं है।

मंगलवार को भाजपा पार्टी कार्यालय मंडलसेरा में पत्रकार वार्ता में प्रदेश मीडिया प्रभारी ने कहा कि साफ नियत सही विकास और बातें कम काम ज्यादा की थीम पर प्रदेश में काम हो रहा है। प्रदेश में आम जनता की सरकार है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कम समय में बड़े निर्णय लिए हैं। बेरोजगारों को रोजगार से जोड़ने, कोरोना योद्धाओं को 205 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान करने, भर्तियां खोलने, आवेदन शुल्क माफ करने समेत प्रदेश सरकार के कई निर्णयों का उल्लेख किया।

उन्होंने कहा कि महंगाई कोरोना के कारण बढ़ी है। किसान के आंदोलन में राजनीति हो रही है। आम आदमी पार्टी ड्रामा कर रही है। उपहार देने की गलत नीति बना रही है। भाजपा कोरी घोषणाएं नहीं करती है। इस दौरान जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट, जिपंअ बसंती देव, विधायक बलवंत भौर्याल, पूर्व विधायक शेर सिंह गढ़िया, कुंदन परिहार, मनोज ओली , रमेश तिवारी, इंद्र सिंह फर्स्वाण, इंद्र सिंह बिष्ट, डॉ राजेन्द्र परिहार आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *