लालकुआं : 6 फरवरी को देश में चक्का जाम को लेकर कांग्रेस का समर्थन – क्वीरा

लालकुआं। दिल्ली में चल रहा किसान आंदोलन अब धीरे-धीरे तेज होते जा रहा हैं इसी को लेकर किसान नेताओं द्वारा किये गए आगामी 6 फरवरी…


लालकुआं। दिल्ली में चल रहा किसान आंदोलन अब धीरे-धीरे तेज होते जा रहा हैं इसी को लेकर किसान नेताओं द्वारा किये गए आगामी 6 फरवरी को देश में चक्का जाम करने के निर्णय का कांग्रेस ने समर्थन किया है।

यहां अपने आवास पर आयोजित प्रेसवार्ता में पत्रकारों से बात करते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं जिला प्रवक्ता हरेंद्र सिंह क्वीरा ने आगमी 6 फरवरी को किसानों द्वारा केंद्र सरकार के खिलाफ चक्का जाम आन्दोलन का समर्थन करते हुए प्रदेश और केंद्र सरकार को जमकर कोसा।

उन्होंने कहा कि देश में अधिकांश किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य नहीं मिलता है तथा इन तीन कृषि कानूनों को लागू करने से किसानों की संभावनाएं समाप्त हो जाएंगी आज देश का अन्नदाता किसान परेशान है लगभग दो महीने होने जा रहे हैं किसान अपना काम-धंधा छोड़कर अपने हक के लिए संघर्ष कर रहा है और दर्जनों किसान इस आंदोलन में अपनी जान गवां चुके हैं लेकिन केंद्र सरकार तानाशाह रवैया अपनाये हुए हैं। केंद्र सरकार को शीघ्र ही बिना शर्त तीनों काले कृषि कानूनों को रद्द कर किसानों के हित में निर्णय लेना चाहिए जब तक किसानों को न्याय नहीं मिलेगा तब तक कांग्रेस किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *