अल्मोड़ा : कोरोना की नही थम रही रफ्तार, आज मिले 35 पॉजिटिव ! कहीं बाहर नही गई महिला भी हुई संक्रमित

अल्मोड़ा। जनपद में कोरोना का कहर कम होने का नाम नही हो रहा है। आज यहां 35 कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद हड़कंप मच…

अल्मोड़ा। जनपद में कोरोना का कहर कम होने का नाम नही हो रहा है। आज यहां 35 कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद हड़कंप मच गया है। आज मिले कोरोना पॉजिटिवों में 9 भिकियासैंण, 3 चौखुटिया, 1 सोमेश्वर, 7 अल्मोड़ा नगर (जिनमें 3 मजदूर भी शामिल हैं), 6 लमगड़ा के हैं। इनके अलावा जनपद में 4 एएनएम, 1 आशा, 1 ब्लॉक कार्डिनेटर व 1 आशा फैसिलेटर की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। वहीं 1 ताड़ीखेत व 1 द्वाराहाट में भी कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं। उधर सोमेश्वर क्षेत्र के एक गांव से भी एक 37 साल की महिला की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। महिला को बुखार व सिरदर्द की समस्या थी। हैरानी की बात यह है कि महिला ने कहीं बाहरी क्षेत्र में आवागमन भी नही किया था। फिर भी वह संक्रमित हो गई है। महिला को जहां बेस अस्पताल भेज दिया गया है, वहीं उसके पति व बेटे को हाई रिस्क श्रेणी में रखते हुए होम क्वारंटीन कर दिया गया है। महिला को मिला कर कोरोना पॉजिटिवों की संख्या 36 हो जाती है, लेकिन सम्भवत: अभी महिला का नाम सूची में नही जोड़ा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *